Norton Password Manager
ID
admmjipmmciaobhojoghlmleefbicajgएन्क्रिप्ट किए गए क्लाउड वॉल्ट में पासवर्ड सहेजें और बनाएँ, लॉगिन जानकारी अपने-आप भरें और सभी डिवाइसों पर अपने लॉगिन विवरण सिंक करें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
क्लाउड पर आधारित पासवर्ड मैनेजर, जो आपकी पसंदीदा साइटों पर लॉगिन करना आसान बनाता है।
क्या आप बस कुछ क्लिक में एक मुफ़्त, दमदार पासवर्ड मैनेजर चाहते हैं? उपभोक्ताओं की साइबर सुरक्षा में वैश्विक स्तर पर अग्रणी कंपनी द्वारा संचालित Norton Password Manager* आपको मज़बूत और अनूठे पासवर्ड बनाने, सँभालने और सहेजने में मदद करता है, साथ ही उन्हें आपके सभी डिवाइसों पर आसानी से सिंक करता है।¹ उन कई मिलियन लोगों से जुड़ें जो अपनी डिजिटल ज़िंदगी को आसान बनाने और साइबर खतरों से अधिक सुरक्षित रखने में मदद के लिए Norton पर भरोसा करते हैं।
आपकी जानकारी हमसे भी निजी रहती है, क्योंकि आपके क्लाउड वॉल्ट में सहेजे जाने से पहले उसे ज़ीरो-नॉलेज एन्क्रिप्शन से एन्क्रिप्ट किया जाता है। दो-चरणीय प्रमाणीकरण चालू करके आप अपने पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी को और अधिक सुरक्षित बना सकते हैं। साथ ही, बिना पासवर्ड के वॉल्ट अनलॉक करने की सुविधा² से आप अपने वॉल्ट तक और भी तेज़ी से पहुँच सकते हैं।
जटिल पासवर्ड बनाना और याद रखना मुश्किल होना ज़रूरी नहीं है। Norton Password Manager आपको दूसरे स्रोतों से अपने मौजूदा पासवर्ड आयात करने देता है³ और पासवर्ड को मज़बूत बनाने के सुझाव देकर आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रखने में मदद करता है, जिससे आपकी ऑनलाइन डिजिटल ज़िंदगी की सुरक्षा बढ़ती है।
Norton Password Manager क्यों चुनें?
💡 एक क्लिक में पासवर्ड भरें
वेबसाइटों पर लॉगिन करना अधिक सहज, तेज़ और सुविधाजनक हो जाता है। आपके पासवर्ड एक ऑनलाइन वॉल्ट में सहेजे जाते हैं, जिसका इस्तेमाल एक क्लिक में ऑनलाइन लॉगिन जानकारी अपने-आप भरने के लिए किया जा सकता है।
🔒 एन्क्रिप्ट किया गया
ज़ीरो-नॉलेज एन्क्रिप्शन और दो-चरणीय प्रमाणीकरण के साथ, आपके पासवर्ड वॉल्ट तक पहुँच का नियंत्रण केवल आपके पास होता है—Norton भी इसे नहीं खोल सकता। सुरक्षा के ये उपाय आपके डेटा को साइबर अपराधियों से अधिक सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
💵 मुफ़्त*
Norton Password Manager मुफ़्त है, इसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है और यह कंप्यूटर, टैबलेट तथा फ़ोन सहित कई डिवाइसों पर काम करता है।
🔄 पासवर्ड सिंक करें¹
आपकी लॉगिन जानकारी और क्रेडिट कार्ड के विवरण अपने-आप भरे जा सकते हैं। साथ ही, आपके पूरे पासवर्ड वॉल्ट को सिंक किया जा सकता है, ताकि आप अपने सभी डिवाइसों पर उसे खोल सकें।
📱 बिना पासवर्ड के वॉल्ट अनलॉक करें²
आपको अपना मास्टर पासवर्ड टाइप करने की भी ज़रूरत नहीं है। बस अपने मोबाइल डिवाइस पर अनलॉक अनुरोध को मंज़ूरी देकर अपने वॉल्ट तक अधिक तेज़ी से पहुँचें।
✅ पासवर्ड की जाँच
जाँचें कि आपके पासवर्ड मज़बूत हैं या नहीं, आसानी से नए पासवर्ड बनाएँ या कमज़ोर पासवर्ड को बदलकर अधिक जटिल बनाएँ।
*Norton Password Manager के मुफ़्त संस्करण में, हम किसी भी समय प्रविष्टियों (जैसे पासवर्ड) की संख्या सीमित करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। इस सीमा से आपके वॉल्ट में पहले से मौजूद किसी भी प्रविष्टि पर असर नहीं पड़ेगा।
¹ आपके डिवाइस का इंटरनेट से जुड़ा होना और चालू होना ज़रूरी है।
² यह केवल Mac और Windows पर समर्थित एक्सटेंशन के ज़रिए काम करता है और इसके लिए ऐसा मोबाइल डिवाइस चाहिए जिस पर ऐप इंस्टॉल हो। Norton Password Manager के मोबाइल ऐप और ब्राउज़र एक्सटेंशन में एक ही खाते से साइन इन होना चाहिए और बिना पासवर्ड के वॉल्ट अनलॉक करने की सुविधा सेट अप होनी चाहिए।
³ यह केवल Mac और Windows पर समर्थित ब्राउज़र एक्सटेंशन के ज़रिए काम करता है। यह ब्राउज़रों और अन्य पासवर्ड मैनेजरों से आयात करने देता है, लेकिन सभी ब्राउज़र और पासवर्ड मैनेजर समर्थित नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: https://support.norton.com/sp/en/us/home/current/solutions/v125566479
गोपनीयता नीति
Gen हमारे उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता का सम्मान करता है और निजी डेटा की सावधानी से सुरक्षा करता है।
अधिक जानकारी के लिए: https://www.gendigital.com/privacy
इस ऐड-ऑन का इस्तेमाल करके, आप हमारे लाइसेंस और सेवा समझौते (https://www.gendigital.com/legal/license-services-agreement/) से सहमत होते हैं और पुष्टि करते हैं कि आपने हमारा वैश्विक गोपनीयता वक्तव्य (https://www.gendigital.com/privacy/global-privacy-statement) पढ़ लिया है और उसे स्वीकार करते हैं।
यह ऐड-ऑन गंभीर त्रुटियों और सुविधाओं के इस्तेमाल की जानकारी Google Analytics सेवाओं तक पहुँचाने के लिए Google Analytics Measurement Protocol का इस्तेमाल करता है। Gen Digital इस ऐड-ऑन के रखरखाव और सुधार के लिए Google Analytics सेवाओं का इस्तेमाल करता है, लेकिन इन सेवाओं का संचालन Gen Digital नहीं करता।
अगर आप इस डेटा के संग्रह और इस्तेमाल के लिए सहमति नहीं देते हैं, तो कृपया यह ऐड-ऑन इंस्टॉल न करें या यदि यह पहले से इंस्टॉल है, तो इसे हटा दें।
यह ऐड-ऑन Google Analytics में डेटा संसाधित करते समय आपका IP पता छिपाने के लिए Google द्वारा दिए गए पैरामीटर सेट करता है। Google Analytics के इस्तेमाल से जुड़े हमारे दायित्वों, Google की गोपनीयता संबंधी प्रक्रियाओं और IP पता छिपाने के लिए Google के समर्थन की जानकारी यहाँ देखें:
- https://developers.google.com/analytics/policy
- https://support.google.com/analytics/answer/6004245
- https://support.google.com/analytics/answer/2763052
कॉपीराइट © 1997 – 2026 Gen Digital Inc. सर्वाधिकार सुरक्षित।
सभी ट्रेडमार्क, सेवा चिह्न और व्यापारिक नाम (सामूहिक रूप से, “चिह्न”) Gen Digital Inc. या उसकी संबद्ध कंपनियों (“Gen”) अथवा उन अन्य संबंधित स्वामियों के ट्रेडमार्क या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं, जिन्होंने Gen को ऐसे चिह्नों के इस्तेमाल का अधिकार दिया है। Gen के चिह्नों की सूची के लिए, कृपया GenDigital.com/trademarks देखें।