स्क्रीनशॉट

विवरण

अपने ब्राउज़र में 1Password का इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका। आसानी से साइटों में साइन इन करें, पासवर्ड बनाएँ और जानकारी सुरक्षित रूप से सहेजें। इस एक्सटेंशन के लिए 1Password की सदस्यता ज़रूरी है। अगर आपके पास अभी सदस्यता नहीं है, तो एक्सटेंशन इंस्टॉल करते समय आप साइन अप कर सकते हैं और सदस्यता मुफ़्त में आज़मा सकते हैं। Chrome के लिए 1Password में अब पासकी की सुविधा उपलब्ध है! आज ही बिना पासवर्ड के साइन इन करना शुरू करें और पासकी अपनाएँ। 1Password एक पासवर्ड मैनेजर है जो आपको ऑनलाइन सुरक्षित रखता है। आप हर वेबसाइट के लिए अलग पासवर्ड इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन उन सभी को याद रखना और सँभालना मुश्किल हो सकता है। 1Password के साथ आपको सिर्फ़…एक पासवर्ड याद रखना होता है। आपके बाकी सभी पासवर्ड और ज़रूरी जानकारी उस एक पासवर्ड से सुरक्षित रहते हैं जिसे सिर्फ़ आप जानते हैं। 1Password आपके लिए सब कुछ सँभालता है: आपके पासवर्ड बनाना, सहेजना और भरना। अपने ब्राउज़र में 1Password के बारे में जानें: https://support.1password.com/getting-started-browser/ आपकी निजता के बारे में: 1Password को आपकी निजता के प्रति गहरे सम्मान के साथ डिज़ाइन किया गया है। आप जो डेटा सहेजते हैं, वह एन्क्रिप्ट किया जाता है और हम उसे ऐक्सेस नहीं कर सकते। किसी भी अन्य जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ़ आपको सेवा और सहायता देने के लिए किया जाता है। हम दृढ़ता से मानते हैं कि आपका डेटा आपका है, और हम उसके बारे में कुछ भी नहीं जानना चाहते। यह उन बुनियादी मान्यताओं में से एक है जिन पर 1Password बनाया गया था। इसीलिए हमारी निजता नीति सरल है: आपका डेटा आपका है। हम उसका इस्तेमाल नहीं करते, उसे साझा नहीं करते और उसे बेचते नहीं हैं। आप हमारे ग्राहक हैं, हमारा उत्पाद नहीं। निजता नीति: https://1password.com/legal/privacy/