SEOquake: On-Page SEO Checker
ID
akdgnmcogleenhbclghghlkkdndkjdjcब्राउज़ करते और खोजते समय ऑन-पेज SEO की जाँच करें, लिंक और कीवर्ड का विश्लेषण करें और Semrush मेट्रिक्स देखें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
ब्राउज़ करते और खोजते समय SEO ऑडिट करें, तकनीकी समस्याएँ जाँचें, लिंक और कीवर्ड घनत्व का विश्लेषण करें और Semrush मेट्रिक्स देखें।
SEOquake, Chrome के लिए एक मुफ़्त ऑन-पेज SEO जाँच एक्सटेंशन है। आप जो वेबपेज देख रहे हैं, उसकी मुख्य जानकारी संक्षेप में पाने के लिए Quick View से शुरुआत करें, फिर अधिक गहरे विश्लेषण की ज़रूरत होने पर Full Report खोलें।
क्या आपने SEOquake 3 इस्तेमाल किया है? SERP Overlay वापस आ गया है, इसमें देश और भाषा चुनने की सुविधा शामिल है और अब यह AI Overviews को भी कवर करता है। Diagnosis अब Full Report में Audit के नाम से उपलब्ध है।
2006 से SEOquake वेबसाइट मालिकों और मार्केटिंग करने वालों को ब्राउज़र छोड़े बिना अपने पेजों का ऑडिट करने और प्रतिस्पर्धियों का अध्ययन करने में मदद कर रहा है।
आप क्या कर सकते हैं
★ एक नज़र में ऑन-पेज SEO: टाइटल टैग, मेटा विवरण, शीर्षकों की संरचना, कैनॉनिकल टैग, इंडेक्स किए जा सकने की स्थिति और शब्दों की संख्या की समीक्षा करें।
★ पेज के स्तर पर SEO ऑडिट: सामग्री, मोबाइल और तकनीकी SEO से जुड़ी समस्याएँ खोजें। इसमें robots निर्देशों, hreflang, XML साइटमैप की उपलब्धता, छवियों के वैकल्पिक पाठ और संरचित डेटा की जाँच शामिल है।
★ SERP Overlay: अपनी चुनी हुई भाषा और देश के अनुसार Google पर हर ऑर्गेनिक परिणाम के नीचे उसकी रैंक संख्या और Semrush मेट्रिक्स देखें। मुफ़्त Semrush खाते से Authority Score, विज़िट और उपयोगकर्ताओं की सहभागिता की जानकारी भी मिलती है।
★ AI Overview के स्रोत: सीधे Google पर पता लगाएँ कि AI में आपकी मौजूदगी कितनी है। देखें कि AI Overviews किन पेजों का हवाला देते हैं और Semrush के ट्रैफ़िक और बैकलिंक मेट्रिक्स से स्रोतों की तुलना करें।
★ SEObar (SEO टूलबार): ब्राउज़ करते समय ट्रैफ़िक के अनुमान और बैकलिंक की संख्या सामने रखें। अलग रिपोर्ट खोले बिना, सीधे पेज पर चुनें कि SEObar में कौन-से मेट्रिक्स दिखें।
★ आंतरिक और बाहरी लिंक का विश्लेषण: टूटे हुए लिंक खोजें और URL, एंकर टेक्स्ट, फ़ॉलो स्थिति और HTTP स्थिति कोड की जाँच करें।
★ कीवर्ड घनत्व रिपोर्ट: देखें कि पेज में किन शब्दों और वाक्यांशों का सबसे अधिक इस्तेमाल होता है—एक शब्द से लेकर चार शब्दों वाले वाक्यांशों तक—और वे टाइटल टैग, मेटा विवरण और H1 में कहाँ दिखाई देते हैं।
★ URL और डोमेन की साथ-साथ तुलना करें: एक ही दृश्य में ट्रैफ़िक के अनुमान, बैकलिंक और अन्य Semrush मेट्रिक्स का इस्तेमाल करके अपनी साइट का प्रदर्शन प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले परखें।
★ अंतर्निहित Semrush मेट्रिक्स: Semrush Rank, अमेरिका से आने वाले अनुमानित ऑर्गेनिक ट्रैफ़िक, Traffic Cost और बैकलिंक डेटा से किसी डोमेन के ऑर्गेनिक प्रदर्शन की त्वरित जानकारी पाएँ, वह भी पूरी तरह मुफ़्त।
ऑडिट को PDF के रूप में एक्सपोर्ट करें या SERP, AI Overview के स्रोतों, कीवर्ड, लिंक और तुलना का डेटा CSV के रूप में डाउनलोड करें।
मुख्य रिपोर्ट और अंतर्निहित Semrush मेट्रिक्स बिना खाते के काम करते हैं। Authority Score, रेफ़र करने वाले डोमेन और IP, अधिक गहरा बैकलिंक विश्लेषण और Traffic Analytics पाने के लिए मुफ़्त Semrush खाता कनेक्ट करें। Traffic Analytics दिखाता है कि किसी साइट को कितना ट्रैफ़िक मिलता है, वह कहाँ से आता है और विज़िटर साइट पर किस तरह सहभागिता करते हैं।
Chrome में SEOquake एक्सटेंशन जोड़ें, कोई वेबपेज खोलें और अपना पहला SEO ऑडिट करें।
क्या SEOquake 3 की कोई सुविधा नहीं मिल रही है या कोई बग मिला है? Full Report के नीचे मौजूद Send Feedback का इस्तेमाल करें या [email protected] पर ईमेल करें। आपकी प्रतिक्रिया से ही तय होता है कि हम आगे क्या बनाएँगे।