Avira Password Manager
ID
caljgklbbfbcjjanaijlacgncafpegllसभी डिवाइस पर पासवर्ड सहेजें और सिंक करें, लॉगिन विवरण अपने-आप भरें, मज़बूत पासवर्ड बनाएँ और डिजिटल वॉलेट में क्रेडिट कार्ड प्रबंधित करें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
Avira Password Manager आपके सभी डिवाइस पर आपके सारे पासवर्ड सहेजता, प्रबंधित करता और सिंक करता है।
आपकी मेज़ पर अव्यवस्था फैलाने वाली हाथ से लिखी पर्चियों को अलविदा कहें। पासवर्ड व्यवस्थित करने वाला यह साधन आपके कामकाजी और निजी जीवन को व्यवस्थित करना बेहद आसान बनाता है।
Avira Password Manager अब सीधे आपके Avira Password Manager डैशबोर्ड से आपके उपयोगकर्ता खातों की सुरक्षा स्थिति भी जाँच सकता है। इससे आपको अधिकतम सुरक्षा मिलती है, क्योंकि हम चाहते हैं कि आप यथासंभव सुरक्षित रहें।
Avira Password Manager आपके किए गए हर बदलाव को सिंक करता है। इसका इस्तेमाल कई तरह के डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम पर किया जा सकता है, और एक्सटेंशन के ज़रिए लोकप्रिय ब्राउज़र में भी किया जा सकता है।
◆ सभी डिवाइस के लिए एक पासवर्ड ◆
Avira Password Manager के साथ आपको सिर्फ़ एक पासवर्ड याद रखना होता है – मास्टर पासवर्ड। यह एक ऐसी पासवर्ड तिजोरी की चाबी जैसा है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता और जिसमें आपके लॉगिन विवरण सुरक्षित रखे जाते हैं।
◆ लॉगिन फ़ॉर्म अपने-आप भरें ◆
आसान, सुविधाजनक और समय बचाने वाला: Avira Password Manager का ब्राउज़र एक्सटेंशन आपकी सभी पसंदीदा वेबसाइटों पर आपके लॉगिन विवरण अपने-आप भर देता है, जिससे यह उपलब्ध पासवर्ड मैनेजरों में सबसे अच्छा बन जाता है। जब आप किसी वेबसाइट पर नया पासवर्ड दर्ज करते हैं, तो Password Manager उसे भी पहचान लेता है और पूछता है कि क्या आप उसे सहेजना चाहते हैं।
◆ तुरंत पासवर्ड बनाएँ ◆
क्या आप अपने सभी खातों के लिए कमज़ोर, आम पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं? अब और नहीं! Avira Password Manager से मज़बूत और अनूठे पासवर्ड बनाना बेहद आसान है, ताकि आपको पहचान की चोरी से सबसे अच्छी सुरक्षा मिल सके।
◆ डिजिटल वॉलेट ◆
आप अपने डिजिटल वॉलेट में अपने सभी क्रेडिट कार्ड सुरक्षित रूप से प्रबंधित कर सकते हैं। आप उन्हें वेब पर मैन्युअल रूप से जोड़ सकते हैं या अपने मोबाइल ऐप में आसानी से स्कैन कर सकते हैं। आपके सहेजे गए कार्ड आपके सभी डिवाइस पर उपलब्ध होंगे।
◆ उपलब्ध विकल्प ◆
Avira Password Manager वेब डैशबोर्ड और मोबाइल ऐप के रूप में उपलब्ध है। वेब डैशबोर्ड के साथ एक ब्राउज़र एक्सटेंशन भी मिलता है, जिससे आपके पासवर्ड अपने-आप बनाना और सहेजना आसान हो जाता है।
◆ सुरक्षा◆
नई सुरक्षा स्थिति से आप एक नज़र में देख सकते हैं कि आपके पासवर्ड, खाते और वेबसाइट कितने सुरक्षित हैं, और क्या आपके किसी लॉगिन विवरण की सुरक्षा पहले ही भंग हो चुकी है। फिर आप अपनी ऑनलाइन सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए तुरंत कदम उठा सकते हैं।
Avira Password Manager आपके पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड और नोट्स को 256-बिट AES एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है – जो उपलब्ध मानकों में सबसे सुरक्षित है। इसे अपनी निजी बख़्तरबंद पासवर्ड तिजोरी समझें। आपके मास्टर पासवर्ड की वजह से केवल आप और सिर्फ़ आप ही इन्हें देख या इस्तेमाल कर सकते हैं – यहाँ तक कि Avira भी आपके डेटा तक नहीं पहुँच सकता।
◆ नया क्या है? ◆
अब अपने सभी क्रेडिट कार्ड अपने सुरक्षित डिजिटल वॉलेट में सहेजें, जहाँ उनकी चुंबकीय पट्टी कभी नहीं घिसेगी।