स्क्रीनशॉट

विवरण

YouTube पर और जहाँ भी आप ब्राउज़ करते हैं, वहाँ से विज्ञापन हटाएँ। 50 करोड़ से ज़्यादा डाउनलोड के साथ Adblock Plus सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद मुफ़्त विज्ञापन ब्लॉकर्स में से एक है। 2006 से उपयोगकर्ताओं के पसंदीदा विज्ञापन ब्लॉकर्स में शामिल Adblock Plus आपको विज्ञापन ब्लॉक करने और YouTube तथा अपनी अन्य पसंदीदा साइटों पर बेहतर ब्राउज़िंग अनुभव का आनंद लेने देता है। uBlock Origin के विकल्प के तौर पर कोई विज्ञापन ब्लॉकर ढूँढ रहे हैं? नवीनतम MV3 अपडेट के साथ हम Chrome के अनुकूल हैं और हमेशा रहेंगे। ➤ Adblock Plus डाउनलोड करें और विज्ञापन ब्लॉक करने की ये मुफ़्त सुविधाएँ पाएँ: ● पॉप-अप, वीडियो विज्ञापन और बैनर जैसे परेशान करने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक करें। ● तीसरे पक्ष के ट्रैकर्स को ब्लॉक करें और अपनी जानकारी को विज्ञापनदाताओं से अधिक निजी रखें। ● वायरस और फ़िशिंग घोटालों वाले दुर्भावनापूर्ण विज्ञापनों से होने वाली साइबर धोखाधड़ी कम करें, जो आपके डिवाइस की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं और आपके खातों को निशाना बनाते हैं। ● क्या ब्लॉक करना है और क्या अनुमति देनी है, यह चुनकर ब्राउज़िंग को अपनी पसंद के मुताबिक बनाएँ। ● हमारी टीम से मुफ़्त और तत्पर सहायता पाएँ! ➤ Premium में अपग्रेड करके अपने विज्ञापन ब्लॉकर से अधिक सुविधाएँ पाएँ और अपने ब्राउज़िंग अनुभव पर अधिक नियंत्रण रखें: ● विज्ञापनों के अलावा भी बहुत कुछ ब्लॉक करें और ब्राउज़ करते समय स्क्रीन पर आपके साथ चलते रहने वाले अपने-आप चलने वाले वीडियो, न्यूज़लेटर पॉप-अप, सर्वेक्षण के अनुरोधों और बहुत कुछ को अलविदा कहें। ● कुकी बैनर छिपाएँ और साइटों पर कुकी स्वीकार करने को कहने वाले परेशान करने वाले पॉप-अप दिखना बंद होने से अपनी मनचाही जगह पर अधिक तेज़ी से पहुँचें। एक्सटेंशन इंस्टॉल करते ही Adblock Plus, YouTube और अन्य साइटों पर विज्ञापन ब्लॉकर के तौर पर काम करने लगता है, जिससे आप अपनी पसंद के मुताबिक वेब ब्राउज़ कर सकते हैं। एक्सटेंशन इंस्टॉल करने के बाद, उसे अपने टूलबार पर पिन करके और मेन्यू खोलकर आप अपनी सेटिंग बदल सकते हैं। कुछ मामलों में YouTube या अन्य साइटों पर विज्ञापन दिखाई दे सकते हैं। YouTube पर विज्ञापन ब्लॉक करने के बारे में और जानें: https://adblockplus.org/youtube. अगर आपको AdBlock Plus को कुछ समय के लिए रोकना है, तो एक्सटेंशन खोलें और ‘इस साइट पर रोकें’ पर क्लिक करें। हमारा एक्सटेंशन डिफ़ॉल्ट रूप से Acceptable Ads Standard (www.acceptableads.com) का पालन करने वाले कुछ ऐसे विज्ञापन दिखाकर उपयोगकर्ताओं के लिए सामग्री मुफ़्त बनाए रखने में मदद करता है, जो बाधा नहीं डालते। अगर आप Acceptable Ads नहीं देखना चाहते, तो इसे कभी भी बंद कर सकते हैं: https://adblockplus.org/acceptable-ads#optout. कृपया ध्यान दें: Adblock Plus इंस्टॉल करते समय आपको चेतावनी मिलेगी कि एक्सटेंशन को आपके ब्राउज़िंग इतिहास और डेटा का ऐक्सेस मिलेगा। यह एक सामान्य संदेश है — हम उपयोगकर्ता की पहचान बताने वाली कोई भी जानकारी कभी एकत्र नहीं करते। हम उपयोगकर्ता की निजता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि आपका ब्राउज़िंग इतिहास और निजी जानकारी गोपनीय रहे। इस एक्सटेंशन को डाउनलोड और इंस्टॉल करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों: https://adblockplus.org/terms और हमारी निजता नीति https://adblockplus.org/privacy से सहमत होते हैं। विज्ञापन ब्लॉक करने वाला यह एक्सटेंशन Firefox, Microsoft Edge और Opera के लिए भी उपलब्ध है।