स्क्रीनशॉट

विवरण

देखें कि लोग आपकी साइट के साथ कैसे इंटरैक्ट कर रहे हैं, सीधे आपकी साइट से ही। Microsoft Clarity Live एक्सटेंशन से आप आसानी से देख सकते हैं कि उपयोगकर्ता आपकी साइट पर कहाँ इंटरैक्ट करते हैं, कहाँ अटकते हैं, और नए विचार आज़मा सकते हैं। ज़रूरी जानकारी पाने के लिए आपको किसी अलग वेबसाइट पर जाने या डेटा के कॉलम खंगालने की भी ज़रूरत नहीं है। Clarity Live आपके लिए हीटमैप और सेशन रिकॉर्डिंग बनाकर यह कठिन काम करता है, जिन्हें आप अपनी साइट छोड़े बिना देख सकते हैं। डेटा की ये दृश्य प्रस्तुतियाँ सहभागिता का विश्लेषण करने, डिज़ाइन को बेहतर बनाने और समस्याओं को जल्दी पहचानकर ठीक करने को आसान बनाती हैं। यह कैसे काम करता है: एक्सटेंशन डाउनलोड करें और अगर आपके पास पहले से Clarity खाता नहीं है, तो मुफ़्त खाता बनाएँ। फिर बस उस पेज या खास अनुभव पर जाएँ जिसे आप जानना चाहते हैं और Clarity विजेट में हीटमैप, एरिया हीटमैप या सेशन रिकॉर्डिंग का आइकन चुनें। लीजिए! आपने Clarity की जो भी सुविधा चुनी है, वह आपके मौजूदा पेज के ऊपर ही खुल जाती है। बस इतना ही। विश्लेषण पहले कभी इतना आसान नहीं था! मुख्य सुविधाएँ हीटमैप: Clarity Live दो तरह के हीटमैप को एक ही दृश्य में जोड़ता है। क्लिक हीटमैप किसी पेज पर सबसे ज़्यादा क्लिक (या टैप) किए गए एलिमेंट दर्ज करते हैं। स्क्रॉल हीटमैप यह दिखाकर पेज के सबसे ज़्यादा देखे गए हिस्से बताते हैं कि उपयोगकर्ता कितनी दूर तक स्क्रॉल करते हैं। Clarity Live से बगल में खुलने वाले पैनल, पॉपअप, ड्रॉपडाउन सूचियों और दूसरे ऐसे एलिमेंट के साथ सहभागिता आसानी से देखी जा सकती है, जिन्हें सामान्य हीटमैप में दर्ज करना मुश्किल हो सकता है। एरिया हीटमैप: हर एलिमेंट के स्तर पर सहभागिता दिखाने के बजाय, ये हीटमैप आपको एक क्षेत्र चुनने देते हैं, जिसमें कई एलिमेंट हो सकते हैं, ताकि आप कुल क्लिक और क्लिक के वितरण का प्रतिशत जान सकें। किसी क्षेत्र में सिर्फ़ एक एलिमेंट हो सकता है या वह पूरे पेज जितना बड़ा हो सकता है। नियंत्रण आपके हाथ में है। सेशन रिकॉर्डिंग: इनसे आप अलग-अलग सेशन को करीब से देख सकते हैं। ये एनिमेटेड प्रस्तुतियाँ दिखाती हैं कि उपयोगकर्ता ने आपकी साइट को कैसे देखा: उसने कहाँ क्लिक या टैप किया, कहाँ हिचकिचाया और अपना कर्सर कैसे घुमाया। Clarity Live किसी खास अनुभव की रिकॉर्डिंग ढूँढना भी बेहद आसान बनाता है। उदाहरण के लिए, यदि आप देखना चाहते हैं कि उपयोगकर्ता किसी खास पॉपअप के साथ कैसे इंटरैक्ट करता है, तो अपनी साइट पर वह पॉपअप खोलकर विजेट में रिकॉर्डिंग का आइकन चुन सकते हैं। आपको पिछले तीन दिनों में बनी संबंधित रिकॉर्डिंग तुरंत दिखाई देंगी। कीमत के बारे में: Clarity 100% मुफ़्त है। आपसे कभी भी किसी सशुल्क संस्करण में अपग्रेड करने के लिए नहीं कहा जाएगा। Clarity खाते के लिए साइन अप करने हेतु क्रेडिट कार्ड की ज़रूरत नहीं है। और जानें(https://clarity.microsoft.com/pricing) अंदाज़े लगाना बंद करें। Clarity अपनाएँ। दृश्य प्रस्तुतियों का आनंद लें!