Gmail版Todoist:提醒事项&计划
ID
clgenfnodoocmhnlnpknojdbjjnmecffGmail ईमेल को Todoist कार्यों में बदलें, रिमाइंडर और प्राथमिकताएँ तय करें, और सूची, बोर्ड या कैलेंडर व्यू में कार्यों को प्रबंधित करें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
Todoist for Gmail के साथ अपने ईमेल पर नियंत्रण पाएँ
4 करोड़ 70 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं का भरोसेमंद Todoist व्यक्तियों और टीमों को कार्य प्रबंधन आसान बनाने में मदद करता है। अपने विचार जल्दी व्यवस्थित करें, उत्पादकता बढ़ाएँ और आदतें बनाएँ।
Todoist for Gmail का उपयोग इन कामों के लिए करें:
• ईमेल को कार्यों के रूप में जोड़ें: ईमेल को Todoist में जोड़कर और उन्हें बाद में पूरा करना याद रखकर आखिरकार अपना इनबॉक्स खाली करें।
• आगे की कार्रवाई करना याद रखें: ईमेल को कार्यों में बदलने के बाद तारीखें, रिमाइंडर, अंतिम समय-सीमाएँ और प्राथमिकताएँ जोड़ें, ताकि आप आगे की कार्रवाई करना कभी न भूलें।
• अपने दिन की योजना बनाएँ: सूची, बोर्ड या कैलेंडर व्यू का उपयोग करके सीधे एक्सटेंशन में अपने दिन के कार्यों को जल्दी प्रबंधित करें।
• अपने इनबॉक्स में कार्य पूरे करें: कार्य पूरे करने के बाद, कहीं और जाए बिना सीधे Gmail में उन्हें पूरा हुआ चिह्नित करें।
• • •
सवाल हैं? प्रतिक्रिया देना चाहते हैं? todoist.com/help पर जाएँ