Adobe Acrobat: PDF edit, convert, sign tools
ID
efaidnbmnnnibpcajpcglclefindmkajChrome में PDF देखें, उन पर टिप्पणियाँ करें और हस्ताक्षर करें, और फ़ाइलों का फ़ॉर्मैट बदलने, उन्हें जोड़ने और उनका आकार घटाने के लिए प्रीमियम टूल आज़माएँ।
स्क्रीनशॉट
विवरण
Adobe Acrobat के PDF टूल के साथ Google Chrome में और भी काम करें। PDF देखें, भरें, उन पर टिप्पणियाँ करें, हस्ताक्षर करें और फ़ॉर्मैट बदलने व आकार घटाने वाले टूल आज़माएँ।
Adobe Acrobat, PDF से जुड़े कामों के लिए उद्योग में अग्रणी समाधान है, जिसका उपयोग दसियों लाख लोग करते हैं। PDF देखने का बेहतरीन अनुभव पाने और ब्राउज़ करते समय ज़्यादा काम करने के लिए सीधे Google Chrome में Acrobat के PDF टूल का उपयोग करें। आप PDF में स्टिकी नोट, टेक्स्ट और हाइलाइट सहित टिप्पणियाँ जोड़ सकते हैं—यह सब मुफ़्त में।
अगर आपको Acrobat की अधिक उन्नत सुविधाओं की ज़रूरत है, तो आप PDF को दूसरे फ़ॉर्मैट में और दूसरे फ़ॉर्मैट को PDF में एक्सपोर्ट करने, PDF बनाने, PDF दस्तावेज़ों को जोड़ने, PDF को व्यवस्थित करने, PDF का आकार घटाने और अन्य कामों के टूल आज़मा सकते हैं। ऑनलाइन PDF के साथ काम करना पहले कभी इतना आसान नहीं रहा।
ACROBAT के CHROME एक्सटेंशन का उपयोग कैसे करें
1. Chrome के लिए Acrobat एक्सटेंशन इंस्टॉल करें।
2. तुरंत इस्तेमाल करने के लिए एक्सटेंशन को पिन करें।
3. अपने ब्राउज़र में कोई भी PDF खोलें।
4. Acrobat का कोई टूल चुनें।
PDF देखें, डाउनलोड करें, प्रिंट करें और सेव करें
• Acrobat PDF रीडर के साथ PDF देखने का बेहतरीन अनुभव पाएँ।
• एक क्लिक में डाउनलोड या प्रिंट करें।
• अपनी फ़ाइलों को ऑनलाइन सेव करने के लिए साइन इन करें, ताकि कहीं से भी PDF फ़ाइलों तक तुरंत पहुँच सकें।
मुफ़्त में टिप्पणियाँ जोड़कर PDF संपादित करें
• PDF में नोट, टेक्स्ट और टिप्पणियाँ जोड़ें, जिनमें स्टिकी नोट और हाइलाइट भी शामिल हैं।
• PDF एडिटर की सुविधाओं से टेक्स्ट या चित्र जोड़कर PDF दस्तावेज़ों पर लिखें।
मुफ़्त में फ़ॉर्म भरें और उन पर हस्ताक्षर करें
• अपने डेस्कटॉप पर फ़ॉर्म भरने और उन पर हस्ताक्षर करने के लिए Adobe Acrobat Reader में PDF खोलें।
• Acrobat की फ़ॉर्म भरने की सुविधा से PDF फ़ॉर्म आसानी से भरें।
• अपने हस्ताक्षर या नाम के शुरुआती अक्षरों से दस्तावेज़ों पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर करें।
CHROME में ज़्यादा काम करने के लिए टूल आज़माएँ
PDF से जुड़े और भी काम करने के लिए प्रीमियम टूल आज़माएँ।
• हमारे PDF कन्वर्टर टूल से PDF को Microsoft Word, Excel और PowerPoint के साथ-साथ JPG और अन्य फ़ाइल फ़ॉर्मैट में बदलें, और इन फ़ॉर्मैट की फ़ाइलों को PDF में बदलें।
• किसी दस्तावेज़ या इमेज से PDF बनाएँ; इसमें JPG को PDF में बदलना भी शामिल है।
• फ़ाइलों को जोड़कर एक PDF फ़ाइल बनाएँ या किसी PDF को अलग-अलग भागों में बाँटें।
• अपने PDF को व्यवस्थित करें। PDF के पेज हटाएँ, घुमाएँ या उनका क्रम बदलें।
• PDF की फ़ाइल का आकार घटाने के लिए उसे कंप्रेस करें।
• ऑनलाइन तुरंत इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर करवाने के लिए दूसरों को दस्तावेज़ भेजें।
• पासवर्ड जोड़कर PDF दस्तावेज़ को सुरक्षित करें।
आप https://www.adobe.com/tryacrobat पर मुफ़्त ट्रायल के लिए साइन अप भी कर सकते हैं।
नया क्या है:
• Acrobat Chrome Viewer में अपने PDF संपादित करें
• मुफ़्त में फ़ॉर्म भरें और उन पर हस्ताक्षर करें
• एक्सटेंशन में स्थानीय PDF फ़ाइलें खोलने की सुविधा
नियम और शर्तें: इस एप्लिकेशन का आपका उपयोग Adobe की सामान्य उपयोग की शर्तों (http://www.adobe.com/go/terms_en), Adobe की गोपनीयता नीति (http://www.adobe.com/go/privacy_policy_en) और उनके बाद आने वाले सभी संस्करणों के अधीन है।