Meta Ads Data Advisor
ID
fdgfkebogiimcoedlicjlajpkdmockpcवेबसाइट और मार्केटिंग डेटा को Meta से जोड़ें, कनेक्शन की समस्याओं का पता लगाएँ और आपकी मंज़ूरी से उन्हें ठीक करें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
Meta Ads Data Advisor बेहतर विज्ञापन प्रदर्शन के लिए आपकी वेबसाइट और मार्केटिंग डेटा को Meta से जोड़ने का काम अपने आप करता है। डेवलपर की ज़रूरत नहीं है।
Meta Ads Data Advisor (पहले Meta Pixel Helper) एक मुफ़्त Chrome एक्सटेंशन है, जो बेहतर विज्ञापन प्रदर्शन के लिए आपकी वेबसाइट और मार्केटिंग डेटा को Meta से जोड़ने की प्रक्रिया अपने आप पूरी करता है। न डेवलपर की ज़रूरत, न कोई शुल्क, न लगातार रखरखाव।
यह क्या करता है:
जटिल सेटअप ख़ुद करने के बजाय, Meta Ads Data Advisor को सीधे आपके ब्राउज़र में तकनीकी काम करने दें। हर कदम पर आपकी मंज़ूरी ली जाती है।
- डेटा कनेक्शन अपने आप सेट अप करें। Google Tag Manager या Shopify के ज़रिए Meta Pixel और Conversions API को दिनों के बजाय मिनटों में कॉन्फ़िगर करें। Salesforce के ज़रिए CRM डेटा जोड़ें। WordPress/WooCommerce के ज़रिए उत्पाद कैटलॉग सेट अप करें।
- समस्याओं का पता लगाएँ और उन्हें ठीक करें। यह एक्सटेंशन आपके कनेक्शनों की निगरानी करता है, समस्याओं (जैसे ठीक से काम न करने वाले इवेंट या गायब पैरामीटर) की पहचान करता है, उन्हें ठीक करने के सुझाव देता है और आपकी ओर से उन्हें ठीक भी कर सकता है।
- नियंत्रण अपने पास रखें। आपकी मंज़ूरी के बिना कुछ भी नहीं बदलता। किसी भी कदम पर रुकें या समीक्षा करें। हर काम के बाद एक स्पष्ट सारांश मिलता है, जिसमें किए गए काम का रिकॉर्ड होता है।
यह क्यों ज़रूरी है:
ज़्यादा पूरा और बेहतर गुणवत्ता वाला डेटा, Meta की विज्ञापन प्रणाली को बेहतर नतीजे देने में मदद करता है। Meta Ads Data Advisor डेटा की उन कमियों को दूर करना आसान बनाता है, जो आपके विज्ञापन अभियानों के प्रदर्शन को सीमित करती हैं।
समर्थित प्लेटफ़ॉर्म:
Google Tag Manager · Shopify · Salesforce · WordPress/WooCommerce
समय के साथ अन्य प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ने की सुविधा भी जोड़ी जाएगी।
क्या Meta Ads Data Advisor पहले से इंस्टॉल है?
आपका एक्सटेंशन अपने आप अपडेट हो जाएगा। दोबारा इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं है। समस्याओं की जाँच करने वाली सभी मौजूदा सुविधाएँ पहले की तरह काम करती रहेंगी, और काम अपने आप करने की नई क्षमताएँ भी मिलेंगी।
Meta Ads Data Advisor इंस्टॉल करके, आप सहमति देते हैं कि इस एक्सटेंशन का आपका उपयोग Meta Ads Data Advisor की शर्तों [https://www.facebook.com/legal/MetaAdsDataAdvisorTerms] के अधीन है।