स्क्रीनशॉट

विवरण

मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों के ईमेल पते वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और संकाय सदस्यों के लिए आरेख बनाने का सॉफ़्टवेयर। Lucidchart वेब पर आधारित आरेख बनाने का एक टूल है, जिससे आरेख जल्दी और आसानी से बनाए जा सकते हैं। विद्यार्थी अपने असाइनमेंट पर अकेले काम कर सकते हैं या असीमित संख्या में अन्य सहपाठियों के साथ मिलकर वास्तविक समय में आरेख बना और संपादित कर सकते हैं -- समूह परियोजनाओं के लिए बढ़िया। Lucidchart स्कूलों और विश्वविद्यालयों को मुफ़्त शैक्षिक लाइसेंस देता है, जिनमें सभी प्रीमियम सुविधाएँ शामिल हैं। डेमो शुरू करने के लिए 'Chrome में जोड़ें' पर क्लिक करें और मुफ़्त लाइसेंस पाने के लिए डेमो में 'मुफ़्त साइन अप करें' पर क्लिक करें। डोमेन के व्यवस्थापक भी पूरे स्कूल का पंजीकरण करने के लिए यही कर सकते हैं। सैकड़ों टेम्प्लेट और उदाहरण: - फ़्लोचार्ट - वेन आरेख - जानकारी को चित्रों और आकृतियों में व्यवस्थित करने वाले आरेख - माइंड मैप - संगठनात्मक चार्ट - वायरफ़्रेम / मॉकअप - UML / ERD शक्तिशाली और इस्तेमाल में आसान: - सैकड़ों आकृतियों में से चुनें - अपनी तस्वीरें जोड़ने के लिए उन्हें खींचकर छोड़ें - PDF, PNG और JPG के रूप में निर्यात करें - ब्लॉग या विकी में आरेख एम्बेड करें - क्लिक करने योग्य हिस्सों और अलग-अलग अवस्थाओं वाले इंटरैक्टिव मॉकअप सहयोग: - वास्तविक समय में मिलकर काम करें, बदलाव तुरंत सिंक होते हैं - एक साथ काम करने वाले सहयोगियों की असीमित संख्या - बदलावों के पूरे इतिहास के साथ शक्तिशाली संस्करण नियंत्रण समीक्षाएँ: FreeTech4Teachers.com: “चार्ट बनाने की प्रक्रिया विद्यार्थियों को किसी बहुआयामी समस्या या अवधारणा के हिस्सों को चित्रों के ज़रिए समझने और उन पर विचार करने में मदद कर सकती है। Lucidchart विद्यार्थियों के लिए चार्ट बनाना और अपने चार्ट साझा करना आसान बनाता है।” TeachingHistory.org: “वेब पर आधारित, सुव्यवस्थित इंटरफ़ेस प्रकाशन के लिए मिलकर आरेख और फ़्लोचार्ट बनाने की सुविधा देता है। मैं इस टूल की सिफ़ारिश करता हूँ क्योंकि यह तेज़ है, इसे सीखना आसान है और इसमें मिलकर काम किया जा सकता है।”