Avast Online Security & Privacy
ID
gomekmidlodglbbmalcneegieacbdmkiफ़िशिंग साइटों और ट्रैकिंग कुकीज़ को ब्लॉक करें, और समुदाय की रेटिंग और चेतावनियों से वेबसाइट की विश्वसनीयता जाँचें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
ब्राउज़र सुरक्षा और वेबसाइट की विश्वसनीयता जाँचने के लिए Avast प्लगइन।
Avast Browser Security - वेबसाइट की विश्वसनीयता जाँचने वाला प्लगइन
आपके Google Chrome ब्राउज़र के लिए Avast की सुरक्षा।
Avast के साथ बिना चिंता या डर के ब्राउज़ करें: Facebook से लेकर आपके बैंक तक, हम आपकी देखी जाने वाली हर साइट की जाँच करेंगे, ताकि कोई भी चीज़ आपको या आपके डेटा को जोखिम में न डाले। हम फ़िशिंग हमले रोकते हैं, उपयोगकर्ताओं की समीक्षाएँ दिखाते हैं और अगर हमारे 40 करोड़ लोगों के समुदाय को कोई साइट अविश्वसनीय लगती है, तो आपको चेतावनी देते हैं।
• आपका डेटा चुराने की कोशिश करने वाली फ़िशिंग साइटों की पहचान करता है और उन्हें ब्लॉक करता है
• देखें कि 40 करोड़ Avast उपयोगकर्ताओं के बढ़ते समुदाय ने वेबसाइट को कैसी रेटिंग दी है
• सिर्फ़ लिंक पर माउस ले जाकर किसी भी वेबसाइट की रेटिंग आसानी से जाँचें
• खराब प्रतिष्ठा वाली वेबसाइटों पर जाने पर आपको चेतावनी देता है
• अगर आपके डिवाइस पर Avast Secure Browser इंस्टॉल है, तो ऑनलाइन खरीदारी या बैंकिंग करते समय हम उसे अपने आप खोल देंगे, ताकि आपका डेटा सुरक्षित रखने में मदद मिले
• आपकी ब्राउज़िंग गतिविधियों का डेटा इकट्ठा करने वाली परेशान करने वाली ट्रैकिंग कुकीज़ को ब्लॉक करता है
हम कौन-सा डेटा इकट्ठा करते हैं
• URL - यह जाँचने के लिए कि वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं
• उपयोगकर्ता की प्रतिक्रिया - यह जानने के लिए कि आपको मिली साइट की रेटिंग और श्रेणी प्रासंगिक हैं या नहीं
• उपयोग का डेटा - यूज़र इंटरफ़ेस में उपयोगकर्ता के व्यवहार और एक्सटेंशन के साथ उसकी गतिविधियों को मापने के लिए
• एक्सटेंशन का आंतरिक पहचानकर्ता (GUID) - अलग-अलग मैलवेयर पहचान की घटनाओं में अंतर करने, उत्पाद की टेलीमेट्री मापने और समेकित आँकड़ों की गणना करने के लिए
• डिवाइस की जानकारी (ब्राउज़र का प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम का संस्करण) - उपयोग के समेकित आँकड़े प्राप्त करने के लिए
• देश - किसी खास देश को निशाना बनाने वाले मैलवेयर अभियानों का पता लगाने, उत्पाद की टेलीमेट्री मापने और समेकित आँकड़ों की गणना करने के लिए
नया: अब आप यहाँ नई सुविधाओं के लिए वोट कर सकते हैं और अपने विचार भेज सकते हैं https://portal.productboard.com/xulwvnojptubz1inywhyomen
अपने ब्राउज़र में यह एक्सटेंशन इंस्टॉल करके, आप पुष्टि करते हैं कि आपने Avast की गोपनीयता नीति (https://www.avast.com/privacy-policy) और अंतिम उपयोगकर्ता लाइसेंस अनुबंध (https://www.avast.com/eula) पढ़ लिए हैं और उनसे सहमत हैं। ये चुने गए उत्पाद को डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने पर लागू होते हैं।