Pixlr Editor
ID
icmaknaampgiegkcjlimdiidlhopknpkPixlr Editor आपकी संपादन की सभी ज़रूरतों के लिए ब्राउज़र में चलने वाला फ़ोटो एडिटर है। लेयर और इफ़ेक्ट सहित अपनी तस्वीरों पर पूरा नियंत्रण पाएँ।
स्क्रीनशॉट
विवरण
Pixlr Editor आपकी संपादन की सभी ज़रूरतों के लिए ब्राउज़र में चलने वाला फ़ोटो एडिटर है। लेयर और इफ़ेक्ट सहित अपनी तस्वीरों पर पूरा नियंत्रण पाएँ।
Pixlr Editor सबसे लोकप्रिय उन्नत ऑनलाइन फ़ोटो एडिटर है। कुछ भी डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है और यह 100% मुफ़्त है।
अगर आप Gimp, PaintShop Pro या Photoshop में काम करने के आदी हैं, तो इस ऑनलाइन इमेज एडिटर में आपको सब कुछ परिचित लगेगा। इसमें ऐसी कई सुविधाएँ हैं जो आम तौर पर डेस्कटॉप ग्राफ़िक डिज़ाइन ऐप्लिकेशन में मिलती हैं। बिना पंजीकरण के तुरंत इस टूल का इस्तेमाल शुरू करें।
• किसी खाते की ज़रूरत नहीं है। चाहें तो मुफ़्त स्टोरेज के लिए खाता बनाएँ।
• कुछ भी खास डाउनलोड या इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं है। जब ज़रूरत हो, बस इसे अपने ब्राउज़र में खोलें।
• लेयर, लैसो टूल, ब्रश नियंत्रण, क्लोनिंग और फ़िल्टर जैसे टूल देता है।
• वैकल्पिक निजी Pixlr Library, जहाँ आप अपनी सभी फ़ोटो और तस्वीरें सहेज सकते हैं।
टूल में लाल आँखें कम करने, दाग-धब्बे सुधारने, चित्र बनाने, क्लोन करने, स्पष्टता बढ़ाने, धुँधला करने के टूल और कई अन्य शामिल हैं।
फ़िल्टर में HDR जैसा प्रभाव, ग्लैमर ग्लो, टिल्ट-शिफ़्ट, गॉसियन ब्लर, किनारों को गहरा करना, नॉइज़ और कई अन्य शामिल हैं।
समायोजन में लेवल, कर्व, क्रॉस प्रोसेस, रंगों की संतृप्ति हटाना, ऑटो लेवल, रंगत/संतृप्ति और चमक/कंट्रास्ट जैसे उन्नत विकल्प शामिल हैं।