Co:Writer
ID
ifajfiofeifbbhbionejdliodenmecnaव्याकरण को ध्यान में रखकर शब्द सुझाने, वर्तनी में मदद करने, बोली पहचानने और पाठ को आवाज़ में पढ़ने की सुविधाओं से ऑनलाइन लिखने में सहायता पाएँ।
स्क्रीनशॉट
विवरण
व्याकरण को समझकर और अपने ढंग से लिखी गई वर्तनी को पहचानकर शब्दों का अनुमान लगाने की सुविधा। बोली पहचानने की सुविधा से आप बोल सकते हैं और हम उसे लिख देंगे।
Chrome™ के लिए Co:Writer® Universal Extension विषय से जुड़ी शब्दावली का इस्तेमाल करके सही व्याकरण और वर्तनी के साथ लिखने में आपकी मदद करता है। यह Chrome™ ब्राउज़र के साथ जुड़कर ऑनलाइन लिखने की लगभग हर जगह शब्दों का अनुमान लगाने और बोली पहचानने की सुविधा देता है, जिसमें Google Drive™, Microsoft Word, ब्लॉग, शिक्षण प्रबंधन प्रणालियाँ, परीक्षाएँ, सोशल नेटवर्क और ईमेल शामिल हैं।
इसे मुफ़्त आज़माकर देखें कि यह आपके काम आता है या नहीं। कीमत और अधिक जानकारी https://cowriter.com पर देखी जा सकती है।
Co:Writer कैसे काम करता है?
जैसे-जैसे आप अक्षर टाइप करते हैं, Co:Writer व्याकरण को समझने वाली अपनी शक्तिशाली शब्द अनुमान सुविधा से सुझाए गए शब्दों के विकल्प देकर यह अनुमान लगाता है कि आप कौन-सा शब्द लिखना चाहते हैं। इन शब्दों पर कर्सर ले जाने से सुझावों को आवाज़ में सुना जा सकता है। मनचाहा शब्द चुनने पर वह इसमें मौजूद लेखन दस्तावेज़ में जुड़ जाता है। लिखते समय (और लिखने के बाद) अपने लेखन को सुनकर जाँचने के लिए, इसमें मौजूद पाठ को आवाज़ में पढ़ने की सुविधा से अक्षर, शब्द, वाक्य और कोई भी चुना हुआ पाठ पढ़वाया जा सकता है। यदि माइक्रोफ़ोन चुना जाता है, तो आप बोल सकते हैं और हम आपकी बोली को पाठ में बदल देंगे।
विषय के अनुसार 40 लाख से अधिक शब्दकोश:
Co:Writer एक मुख्य शब्द अनुमान शब्दकोश (जिसमें बुनियादी शब्द शामिल हैं) और विषय शब्दकोशों (जिनमें विषय से जुड़े शब्द शामिल हैं) का इस्तेमाल कर सकता है। Co:Writer विषय के अनुसार 40 लाख से अधिक शब्दकोशों का इस्तेमाल कर सकता है, जो लेखन के काम के आधार पर सक्रिय होते हैं।
अलग-अलग विषयों के शब्दकोशों के कुछ उदाहरण:
✔ America's Cup
✔ तुलना और अंतर
✔ डायनासोर
✔ Grumpy Cat
✔ पेलोपोनेशियन युद्ध का इतिहास
✔ महात्मा गांधी
✔ मेरा कुत्ता
✔ Pig Latin
✔ SpongeBob SquarePants
✔ Tommy (एल्बम)
✔ दुनिया के अजूबे
वर्तनी में सहायता:
Co:Writer वर्तनी की गलतियों की सबसे व्यापक श्रेणी को संभालने के लिए Flexspell™ तकनीक का इस्तेमाल करता है। इनमें उच्चारण के आधार पर लिखी गई वर्तनी और अपने ढंग से वर्तनी लिखने की गलतियाँ (अक्षर छूटना, शब्दों के अंतिम हिस्से छूटना, अक्षरों का क्रम उलट जाना आदि) शामिल हैं।
उच्चारण के आधार पर और/या अपने ढंग से लिखी गई वर्तनी में Co:Writer कैसे मदद करता है, इसके उदाहरण:
Co:Writer से पहले:
The blk jargon flu over the bra lfnt.
R u hpy to ce me?
I no hw to nor the fone.
Co:Writer के बाद:
The black dragon flew over the gray elephant.
Are you happy to see me?
I know how to answer the phone.
व्याकरण में सहायता:
Co:Writer सही व्याकरण के आधार पर शब्दों का अनुमान लगाता है और व्याकरण की अपनी समझ का इस्तेमाल करके सही वाक्य संरचनाओं के भीतर शब्दों का सटीक अनुमान लगाता है।
Co:Writer व्याकरण में कैसे मदद करता है, इसके उदाहरण:
Dogs are furry. (संज्ञा, क्रिया, विशेषण) - जब आप d-o टाइप करते हैं, तो आपको बहुवचन संज्ञाओं के विकल्प मिलते हैं
Three very mangy dogs ran down the street. (विशेषण, क्रिया-विशेषण, विशेषण, संज्ञा, क्रिया… आदि) - three, very, mangy टाइप करने के बाद, आपको बहुवचन संज्ञाओं के विकल्प मिलते हैं, फिर आपको क्रियाओं के बहुवचन काल-रूप मिलते हैं।