Transpose: पिच ▸ गति ▸ लूप
ID
ioimlbgefgadofblnajllknopjboejdaYouTube, Spotify और अन्य समर्थित साइटों पर पिच और गति बदलें, हिस्से दोहराएँ और संगीत का अभ्यास करें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
YouTube, Spotify और अन्य समर्थित साइटों पर पिच और गति बदलें, हिस्से दोहराएँ और संगीत का अभ्यास करें।
सोलो का अभ्यास करें, मुश्किल हिस्से सीखें, अपनी आवाज़ निखारें या सुनकर संगीत के नोट्स लिखें। अपनी की में, अपनी गति से।
दुनियाभर में 10 लाख से ज़्यादा संगीतकारों, शिक्षकों और छात्रों का भरोसा।
• पिच को अपनी आवाज़ के मुताबिक बदलें या रिकॉर्डिंग की ट्यूनिंग अपने वाद्य से बारीकी से मिलाएँ।
• पिच बदले बिना 25% से 400% की गति पर सुनकर सोलो सीखें।
• A-B लूप से हिस्से दोहराएँ और अभ्यास की जगहें मार्क करें।
रिफ़ सीखने, सुनकर गाना निकालने, गायन के रियाज़ और संगीत की कक्षाओं में Transpose इस्तेमाल करें। अपनी ऑडियो और वीडियो फ़ाइलें भी Transpose Player में खोल सकते हैं।
⯈ Transpose Studio
अपनी पसंद के तीन गानों के लिए Studio टूल्स मुफ़्त पाएँ, जितने समय तक चाहें। पिच, गति और लूप की सुविधाएँ सभी समर्थित गानों के लिए मुफ़्त रहती हैं।
• Stem Mix से गायन, ड्रम्स, बास या बाकी वाद्यों को उभारें, या उनकी आवाज़ कम करके साथ में बजाएँ।
• गाने के वेवफ़ॉर्म, कॉर्ड्स, की और टेम्पो को जानें।
• दोहराव और काउंट-इन के साथ क्लिप्स का क्रम बनाएँ।
• Practice ramp से धीरे-धीरे टेम्पो बढ़ाएँ या अलग-अलग की में अभ्यास करें।
• बेहतरीन पिच प्रोसेसिंग और फॉर्मेंट कंट्रोल से अपना साउंड निखारें।
Studio का वर्कस्पेस संगीत के साथ खुला रहता है। गाने की सेटिंग्स और प्लेलिस्ट अपने अकाउंट में सेव करें और क्लाउड सिंक से दूसरे कंप्यूटर पर भी इस्तेमाल करें। अपनी सेटिंग्स के लिंक भी शेयर कर सकते हैं।
हर 30 दिन में अपने तीन Studio गानों में से एक को बदल सकते हैं। असीमित गानों पर Studio टूल्स इस्तेमाल करने के लिए Transpose Studio का सशुल्क एक्सेस लें।
Transpose इंस्टॉल करें और जो गाना सीखना चाहते हैं, उसका अभ्यास करें। अपनी की में, अपनी गति से।