स्क्रीनशॉट

विवरण

उन चीज़ों को सेव करें जिन्हें बाद में फिर देखना चाहते हैं। समय नहीं? कोई बात नहीं कोई मज़ेदार वीडियो, वर्कआउट, रेसिपी या लेख दिखा है जिसे आप देखना या दोस्तों-परिवार के साथ शेयर करना चाहते हैं, लेकिन समय नहीं है? Chrome के लिए Save to Facebook एक्सटेंशन से इंटरनेट पर दिखने वाली ऐसी सभी दिलचस्प चीज़ें सेव करके बाद में आसानी से ढूँढ सकते हैं। व्यवस्थित रखें जब आप इंटरनेट से कोई आइटम Facebook पर सेव करते हैं, तो हम कलेक्शन के विकल्प दिखाकर उसे व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं। आइटम को किसी मौजूदा कलेक्शन में जोड़ें या नया कलेक्शन बनाएँ—बाद में देखने या शेयर करने के लिए तैयार होने पर उसे ढूँढना आसान होगा। आप जितने चाहें उतने कलेक्शन बना सकते हैं और मनचाहा नाम दे सकते हैं। सिर्फ़ आपके लिए (जब तक आप शेयर न करें) आपके सेव किए गए आइटम सिर्फ़ आप ही देख और खोल सकते हैं। वे आपकी अपनी निजी सेव किए गए आइटम की सूची में रहते हैं। वहाँ से आप उन्हें अपनी टाइमलाइन पर, किसी ग्रुप में या Facebook पर अन्य जगह शेयर कर सकते हैं। साझा कलेक्शन सुविधा से सेव किए गए आइटम का पूरा कलेक्शन भी चुनिंदा दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। कहीं से भी सेव की गई चीज़ें देखें ब्राउज़र में आप कहीं भी हों, Facebook पर अपने सेव किए गए आइटम और कलेक्शन जल्दी खोल सकते हैं। Save to Facebook आइकन पर क्लिक करने के बाद ऊपर दाएँ कोने में “सभी देखें” लिंक पर क्लिक करें। आपकी सेव की गई चीज़ों की सूची अलग विंडो में खुलेगी। अगली बार किसी असुविधाजनक समय पर दिलचस्प सामग्री मिले, तो बस Save to Facebook एक्सटेंशन इस्तेमाल करें। जब उसे देखने के लिए तैयार हों, तो Facebook न्यूज़ फ़ीड के बाएँ मेन्यू में “सेव किए गए आइटम और कलेक्शन” चुनें या ब्राउज़र में www.facebook.com/saved लिखें। Facebook पर सेव किए गए आइटम और कलेक्शन के बारे में अधिक जानें: https://www.facebook.com/help/516581611792218?helpref=related. इस सुविधा का इस्तेमाल करके आप Facebook की डेटा नीति और सेवा की शर्तों से सहमत होते हैं, जो https://www.facebook.com/legal/terms और https://www.facebook.com/about/privacy पर उपलब्ध हैं।