Grammarly: AI Writing Assistant and Grammar Checker App
ID
kbfnbcaeplbcioakkpcpgfkobkghlhenGmail, Google Docs और अन्य साइटों पर स्पष्टता और लहजे के लिए AI के सुझावों से व्याकरण जाँचें और लेखन बेहतर बनाएँ।
स्क्रीनशॉट
विवरण
Grammarly for Chrome आपको आत्मविश्वास के साथ लिखने में मदद करता है। पहले मसौदे से लेकर अंतिम संपादन तक, व्याकरण, स्पष्टता और लहजे के लिए AI की सहायता पाएँ।
Grammarly for Chrome अधिक स्पष्ट और प्रभावशाली संवाद के लिए हमेशा उपलब्ध आपका AI साथी है। नए विचार सोचने से लेकर अंतिम संपादन तक, Grammarly का उन्नत AI आपको अधिक तेज़ी और आत्मविश्वास के साथ लिखने में मदद करता है। यह आपकी लिखी हर तरह की सामग्री में काम करता है, चाहे वह ईमेल हो, पढ़ाई के लिए लिखा गया लेख हो या व्यावसायिक प्रस्ताव।
उन्नत AI सहायता, जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं:
• तेज़ी से शुरुआत करने के लिए एक क्लिक में मसौदे तैयार करें
• विचारों को स्पष्ट रूप से व्यवस्थित करने के लिए रूपरेखाएँ बनाएँ
• बेहतर प्रवाह, स्पष्टता और पाठकों की रुचि बनाए रखने के लिए वाक्य दोबारा लिखें
• किसी भी पाठक वर्ग के अनुरूप लहजा और शब्दों का चयन बदलें
• साहित्यिक चोरी की अंतर्निहित जाँच और AI सामग्री से जुड़े सुरक्षा उपायों के साथ मौलिकता जाँचें
और अब, Superhuman Go के साथ, आप लेखन से आगे भी बढ़ सकते हैं। Go, Chrome में आपके साथ काम करके कार्यों को सुगम बनाता है और व्यवधान कम करता है—इसमें Grammarly की भरोसेमंद AI लेखन सहायता के साथ ऐसे टूल मिलते हैं, जो आपको ध्यान केंद्रित रखने और अधिक काम पूरा करने में मदद करते हैं। Go फ़िलहाल आपकी इच्छा से शामिल होने वाले बीटा के रूप में उपलब्ध है और इसे सीधे आपकी Chrome एक्सटेंशन सेटिंग से चालू किया जा सकता है।
➤ यह कैसे काम करता है
Grammarly सीधे आपके ब्राउज़र में जुड़ जाता है और Gmail, Google Docs, LinkedIn तथा 500,000+ अन्य साइटों पर टाइप करते समय तुरंत सुझाव देता है।
• सुधार और बेहतरी के सुझाव तुरंत देखें
• सुझाए गए बदलावों का विवरण खोलकर जानें कि वे “क्यों” सुझाए गए हैं और अपने कौशल को मज़बूत करें
• Go के साथ ध्यान केंद्रित रखें—यह AI सहायक समझता है कि आप किस पर काम कर रहे हैं और ज़रूरत का पहले से अनुमान लगाकर सहायता देता है
➤ क्या-क्या शामिल है?
Free – आत्मविश्वास के साथ लिखने के लिए ज़रूरी टूल:
• व्याकरण, वर्तनी और विराम चिह्नों के सुधार
• स्पष्टता और लहजा बेहतर बनाने के सुझाव
• APA, MLA और Chicago शैली में अपने आप स्रोत-संदर्भ जोड़ना
• नए विचार सोचने, मसौदा तैयार करने और दोबारा लिखने के लिए AI की मदद
Pro – Free की सभी सुविधाएँ, और इनके अलावा:
• स्पष्टता, प्रवाह और पाठकों की रुचि बनाए रखने के लिए वाक्यों को दोबारा लिखना
• लहजे, औपचारिकता और शब्दों के चयन में सुधार
• पाठक आपके संदेश को किस तरह लेंगे, इसे समझने और उसके अनुसार लिखने में मदद करने वाली जानकारी
• शैक्षणिक, तकनीकी या पेशेवर काम के अनुरूप प्रतिक्रिया
• साहित्यिक चोरी और AI सामग्री की जाँच
• शैली मार्गदर्शिकाओं और लहजे की प्रोफ़ाइल जैसी टीम सुविधाएँ (व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए)
➤ दसियों लाख लोगों का भरोसा
“Grammarly का खुद को एक साधारण वर्तनी जाँचने वाले टूल से बढ़कर बताना सही है ... Grammarly में एक जनरेटिव AI टूल है, जो रूपरेखाएँ बनाने, नए विचार सोचने और यहाँ तक कि पाठ तैयार करने में भी आपकी मदद करता है।” —CNET
“Grammarly के उन्नत AI सुझाव केवल व्याकरण की गलतियाँ चिह्नित करने तक सीमित नहीं हैं। आप जो भी लिख रहे हों, उसमें स्पष्टता, लहजा और संक्षिप्तता बेहतर बनाने के लिए वे समझदारी भरे सुझाव देते हैं।” —Tom’s Guide
“इस टूल की खूबी यह है कि यह आपका काम खुद करने के बजाय AI का उपयोग करके उदाहरणों से दिखाता है कि आपका काम कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।” —ZDNet
➤ Grammarly इस्तेमाल करने के और तरीके
• डेस्कटॉप ऐप: अपने डेस्कटॉप पर Grammarly डाउनलोड करके Word, Outlook, Slack और अन्य ऐप में इसका इस्तेमाल करें → www.grammarly.com/desktop
• Docs: पूरे ध्यान से लिखने और रणनीतिक समझ पाने के लिए Grammarly का समर्पित लेखन स्थान → www.grammarly.com/docs
➤ गोपनीयता और सुरक्षा, जिन पर आप भरोसा कर सकते हैं
आपके डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा हमारे हर काम के केंद्र में हैं। भरोसे और सुरक्षा के मामले में उपयोगकर्ताओं को प्राथमिकता देने वाले हमारे दृष्टिकोण के बारे में और जानें: www.grammarly.com/trust
कैलिफ़ोर्निया के निवासी कृपया कैलिफ़ोर्निया गोपनीयता सूचना देखें: https://www.grammarly.com/privacy-policy#sectionSingleColumn_47y4NWiOf89wt12wcc6a74
एक्सटेंशन इंस्टॉल करके, आप निम्नलिखित से सहमत होते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं:
www.grammarly.com/terms
www.grammarly.com/privacy-policy