स्क्रीनशॉट

विवरण

खतरनाक वेबसाइटों की पहचान करके और उन्हें ब्लॉक करके वेब ब्राउज़ करते समय आपको सुरक्षित रखता है। इंटरनेट एक डरावनी जगह हो सकता है। क्या यह अच्छा नहीं होगा अगर बहुत देर होने से पहले ही आपको पता चल जाए कि कौन-सी साइटें खतरनाक हैं? अब Webroot® Web Threat Shield से आप यह जान सकते हैं। Webroot Web Threat Shield इंटरनेट ब्राउज़ करते समय साइबर अपराध से बेहतरीन सुरक्षा देता है। यह क्लिक करने से पहले असुरक्षित वेबसाइटों के बारे में चेतावनी देता है और आपके कंप्यूटर पर वायरस और मैलवेयर इंस्टॉल करने की कोशिश करने वाली हानिकारक वेबसाइटों को अपने-आप ब्लॉक कर देता है। आपको यह जानकर सुकून मिलेगा कि पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी जैसी निजी जानकारी सुरक्षित है। Webroot Web Threat Shield वेबसाइटों की विश्वसनीयता के बारे में एकदम ताज़ा जानकारी और फ़िशिंग साइटों से रीयल-टाइम सुरक्षा भी देता है। Webroot Web Threat Shield हमारी पुरस्कार-विजेता इंटरनेट सुरक्षा की एक सुविधा के रूप में उपलब्ध है, जो PC, Mac कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइस की सुरक्षा करती है। यह जानने के लिए कि किस प्रकार की सुरक्षा आपके लिए सही है, नीचे दिए गए लिंक को कॉपी करके ऊपर एड्रेस बार में पेस्ट करें। https://www.webroot.com/us/en/home/products/helpmechoose अगर आप पहले से ही किसी Webroot उत्पाद का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपनी सदस्यता सक्रिय करने के लिए इस्तेमाल किया गया कीकोड ढूँढ़ें और अपनी स्क्रीन के सबसे ऊपर “GET” पर क्लिक करें। अगर आपको अपना कीकोड नहीं मिल रहा है, तो नीचे दिए गए लिंक को कॉपी करके ऊपर एड्रेस बार में पेस्ट करें और हम उसे ढूँढ़ने में आपकी मदद करेंगे। https://answers.webroot.com/Webroot/ukp.aspx?pid=12&app=vw&vw=1&login=1&solutionid=127 कीकोड www.webroot.com से प्राप्त किया जा सकता है। Webroot Web Threat Shield एक्सटेंशन इंस्टॉल करके, आप https://detail.webrootanywhere.com/p4inbound.asp?CMD=P40EULA पर उपलब्ध Webroot SecureAnywhere समाधान समझौते से सहमत होते हैं।