Google विद्वान बटन
ID
ldipcbpaocekfooobnbcddclnhejkcpnवेब पर ब्राउज़ करते समय विद्वत्तापूर्ण लेख देखें.
स्क्रीनशॉट
विवरण
वेब पर ब्राउज़ करते समय विद्वत्तापूर्ण लेख देखें.
यह एक्सटेंशन किसी भी वेब पृष्ठ से Google विद्वान को आसानी से एक्सेस करने के लिए एक ब्राउज़र बटन जोड़ता है. निम्न करने के लिए विद्वान बटन क्लिक करें:
- वेब पर या अपनी विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में पूर्ण लेख ढूंढें. उस पृष्ठ पर पेपर के शीर्षक का चयन करें, जिसे आप पढ़ रहे हैं और उसे ढूंढने के लिए विद्वान बटन क्लिक करें.
- अपनी क्वेरी को वेब खोज से विद्वान में ट्रांसफ़र करें. शीर्ष तीन परिणाम देखने के लिए विद्वान बटन दबाएं; उन सभी को देखने के लिए पॉपअप की निचली दाईं ओर स्थित "पूर्ण स्क्रीन" क्लिक करें.
- अधिकतर उपयोग की जाने वाली उद्धरण शैलियों में संदर्भों को स्वरूपित करें. स्वरूपित संदर्भ देखने के लिए पॉपअप में उद्धरण दें बटन दबाएं और उसे उस पेपर पर कॉपी करें जिस पर आप लिख रहे हैं.
लाइब्रेरी लिंक सर्वश्रेष्ठ तरीके से तब काम करते हैं, जब आप कैंपस पर होते हैं. उन्हें कैंपस से बाहर के उपयोग के लिए कॉन्फ़िगर करने के लिए, https://scholar.google.com/scholar_settings?hl=hi पर Google विद्वान सेटिंग पर जाएं (आपको अपने लाइब्रेरी पासवर्ड से प्रवेश करना पड़ सकता है या किसी लाइब्रेरी प्रॉक्सी का उपयोग करने के लिए अपना ब्राउज़र सेट करना पड़ सकता है, कृपया अपनी लाइब्रेरी की वेबसाइट पर जाएं या किसी स्थानीय लाइब्रेरियन से सहायता मांगें).
इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करके, आप https://www.google.com/intl/hi/policies/ पर Google सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीति के लिए सहमति देते हैं.