स्क्रीनशॉट

विवरण

अंग्रेज़ी पढ़ते समय कोई शब्द अटक गया? उस पर डबल-क्लिक कीजिए — English to Hindi अनुवाद और हिंदी अर्थ उसी पेज पर, शब्द के ठीक नीचे दिख जाएगा। न नया टैब खोलना, न कॉपी-पेस्ट करना। ▶ कैसे काम करता है (3 कदम) 1. किसी भी वेबसाइट या PDF में शब्द पर डबल-क्लिक करें, या पूरा वाक्य सेलेक्ट करके Shift दबाएं। 2. नीचे खुले पॉपअप में हिंदी अर्थ, उच्चारण और दूसरे अर्थ देखें। 3. ज़रूरी शब्द एक क्लिक में सेव करें और बाद में फ्लैशकार्ड से दोहराएं। ▶ अनुवाद • सेलेक्ट किए गए शब्द, वाक्य या पैराग्राफ का तुरंत अनुवाद — स्रोत भाषा अपने-आप पहचानी जाती है। • हिंदी के अलावा 90 भाषाओं में अनुवाद चुन सकते हैं। • Chrome में खुली PDF पहचानकर उसे ऐसे PDF रीडर में खोलने का विकल्प, जहां टेक्स्ट सेलेक्ट करके अनुवाद हो सके — रिसर्च पेपर, नोट्स और ई-बुक के लिए। • पिछले 200 शब्दों/वाक्यों की हिस्ट्री, ताकि देखा हुआ अर्थ दोबारा मिल जाए। • Alt+D से टूलबार पॉपअप खोलें। ▶ शब्दकोश (डिक्शनरी) • उच्चारण के लिए लिप्यंतरण (transliteration) और आवाज़ में सुनें; चाहें तो अपने-आप पढ़कर सुनाए। • एक शब्द के अलग-अलग अर्थ — संज्ञा, क्रिया, विशेषण के हिसाब से। • हर शब्द के साथ अपने उदाहरण वाक्य जोड़ें, ताकि सही इस्तेमाल याद रहे। ▶ शब्द याद करें (Vocabulary) • Favorites में शब्द सेव करें (फ्री में 50 शब्द; Premium में असीमित — मासिक प्लान या एक बार भुगतान वाला लाइफ़टाइम प्लान)। • SM-2 स्पेस्ड रिपीटिशन वाले फ्लैशकार्ड: Again / Hard / Good / Easy, रोज़ की स्ट्रीक और याद रहने के आंकड़े। • रोज़ रिव्यू का रिमाइंडर: नोटिफिकेशन और आइकन पर बाकी कार्ड की गिनती; ब्राउज़ करते समय सेव किया शब्द दिखाने वाला पॉपअप (वैकल्पिक)। • Excel/CSV से शब्द-सूची इम्पोर्ट करें; Excel और Anki में एक्सपोर्ट करें। • तैयार शब्द-सेट: रोज़मर्रा, यात्रा, बिज़नेस, टेक। ▶ YouTube से अंग्रेज़ी सीखें • YouTube वीडियो के कैप्शन पर माउस ले जाते ही वीडियो रुक जाता है; कैप्शन के किसी भी शब्द पर क्लिक करके उसका हिंदी अर्थ देखें। • शब्द सेव करने पर कैप्शन वाला पूरा वाक्य और वीडियो के उसी पल का लिंक भी साथ सेव होता है — फ्लैशकार्ड पर "क्लिप देखें" दबाकर वही सीन दोबारा देखें। ▶ किसके लिए • SSC, बैंक, UPSC की तैयारी करने वाले जो The Hindu या Indian Express का एडिटोरियल पढ़कर रोज़ नए शब्द सीखते हैं। • IELTS / TOEFL की वोकैब बना रहे छात्र। • कॉलेज के छात्र जिनकी किताबें और PDF नोट्स अंग्रेज़ी में हैं। • ऑफ़िस में अंग्रेज़ी ईमेल, रिपोर्ट और डॉक्यूमेंट पढ़ने वाले। ▶ सवाल-जवाब • क्या अकाउंट बनाना ज़रूरी है? नहीं। Google साइन-इन सिर्फ़ Premium अनलॉक करने के लिए है। • इंटरफ़ेस हिंदी में मिलेगा? हां, इंटरफ़ेस हिंदी समेत 19 भाषाओं में है। • क्या हिंदी से अंग्रेज़ी भी होता है? हां, भाषा अपने-आप पहचानी जाती है; लक्ष्य भाषा सेटिंग में बदलें। • क्या सेव किए शब्द Anki में ले जा सकते हैं? हां, Anki और Excel में एक्सपोर्ट करें। ▶ प्राइवेसी आपके सेव किए शब्द आपके ब्राउज़र में ही (लोकल) रहते हैं। अनुवाद Google Translate के ज़रिए होता है। यह एक्सटेंशन Google से संबद्ध नहीं है।