स्क्रीनशॉट

विवरण

वेब ब्राउज़ करते समय आसानी से शब्दों के अर्थ देखें। महत्वपूर्ण: - इंस्टॉल करने से पहले खुले हुए टैब में पॉप-अप बबल काम नहीं करेगा। इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करने के बाद, अपने खुले टैब फिर से लोड करें या Chrome को पुनः शुरू करें। - ध्यान दें कि Chrome Web Store के पेजों पर (इस पेज सहित) सभी एक्सटेंशन बंद रहते हैं। इस पेज पर एक्सटेंशन को न आज़माएँ; यह काम नहीं करेगा! - यदि एक्सटेंशन आपके लिए काम नहीं कर रहा है, तो सुनिश्चित करें कि वह अपडेट है। chrome://extensions/ पर जाएँ, "अभी एक्सटेंशन अपडेट करें" बटन पर क्लिक करें, फिर Chrome को पुनः शुरू करें। ---------- इस एक्सटेंशन से आप: 1) किसी भी शब्द पर डबल-क्लिक करके एक छोटे पॉप-अप बबल में उसका अर्थ देख सकते हैं। 2) टूलबार के शब्दकोश से किसी भी शब्द या वाक्यांश का पूरा अर्थ देख सकते हैं। 3) खोजे गए शब्दों का इतिहास सहेज सकते हैं, ताकि बाद में उनका अभ्यास कर सकें। विदेशी शब्दों का अनुवाद आपकी चुनी हुई भाषा में अपने-आप हो जाता है। उपलब्ध शब्दकोश: - अरबी - ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली - चीनी (सरलीकृत) - चीनी (पारंपरिक) - चेक - डच - अंग्रेज़ी (यूके) - अंग्रेज़ी (यूएस) - फ़्रेंच - जर्मन - हिन्दी - इतालवी - जापानी - कोरियाई - रूसी - स्लोवाक - स्पेनिश - तुर्की यदि आप विकल्प पेज पर इसकी अनुमति देते हैं, तो यह एक्सटेंशन आपके खोजे गए सभी शब्दों और उनके अर्थों का इतिहास सहेजेगा। आप किसी भी समय इस इतिहास को CSV फ़ाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अन्य Chrome एक्सटेंशन को इस इतिहास तक पहुँचने की अनुमति दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी तीसरे पक्ष का एक्सटेंशन आपके पहले खोजे गए शब्दों का अभ्यास करने में मदद के लिए फ़्लैशकार्ड बना सकता है। इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करके, आप सेवा की शर्तों से सहमत होते हैं: https://www.google.com/policies/terms इस एक्सटेंशन में कोई समस्या आ रही है? यदि ऊपर दिए गए सुझाव काम नहीं आए, तो कृपया समस्या की रिपोर्ट भरें: https://chrome.google.com/webstore/support/mgijmajocgfcbeboacabfgobmjgjcoja