स्क्रीनशॉट

विवरण

YouTube वीडियो में प्रायोजित हिस्से, सब्सक्राइब करने की मिन्नतें और बहुत कुछ छोड़ें। दूसरों का समय बचाने के लिए आप जो वीडियो देखते हैं, उनमें प्रायोजित हिस्सों की जानकारी दें। Firefox पर भी उपलब्ध है, मेरी साइट पर जाएँ: https://sponsor.ajay.app. SponsorBlock आपको YouTube वीडियो के प्रायोजित हिस्से, शुरुआती हिस्से, अंतिम हिस्से, सब्सक्राइब करने के रिमाइंडर और अन्य परेशान करने वाले भाग छोड़ने देता है। SponsorBlock समुदाय के योगदान से चलने वाला ब्राउज़र एक्सटेंशन है, जिसमें कोई भी व्यक्ति YouTube वीडियो के प्रायोजित हिस्सों और अन्य भागों के शुरू और खत्म होने का समय भेज सकता है। एक व्यक्ति के यह जानकारी भेजते ही, इस एक्सटेंशन वाले बाकी सभी लोगों के लिए प्रायोजित हिस्सा सीधे छोड़ दिया जाएगा। आप म्यूज़िक वीडियो के बिना संगीत वाले हिस्से भी छोड़ सकते हैं। यह ओपन सोर्स है और पूरा डेटाबेस सार्वजनिक है। अनुमतियों का स्पष्टीकरण: youtube.com, www.youtube-nocookie.com के लिए आपके डेटा तक पहुँच: - YouTube वेबपेज में बदलाव करने के लिए इस्तेमाल की जाती है डेटा के उपयोग का स्पष्टीकरण: "प्रमाणीकरण जानकारी": जब आप एक्सटेंशन इंस्टॉल करते हैं, तो यह एक रैंडम "userID" बनाता है, जिसका उपयोग जानकारी भेजते या वोट देते समय किया जाता है। इससे आप लीडरबोर्ड पर दिखाई दे सकते हैं और भेजी गई जानकारी की विश्वसनीयता तय करने में मदद मिलती है। इस एक्सटेंशन से आप YouTube के प्रायोजित हिस्से अपने आप छोड़ देंगे। यह कैसे काम करता है, इस बारे में अधिक जानकारी: https://sponsor.ajay.app सोर्स कोड: https://github.com/ajayyy/SponsorBlock Discord: https://discord.gg/QnmVMpU बदलावों का विवरण: https://github.com/ajayyy/SponsorBlock/releases कभी-कभी लोग इसे Sponsor Block या Sponser Block कहते हैं।