Password Alert
ID
noondiphcddnnabmjcihcjfbhfklnnepपासवर्ड चेतावनी फ़िशिंग हमलों के खिलाफ रक्षा करने में मदद करती है.
स्क्रीनशॉट
विवरण
पासवर्ड चेतावनी फ़िशिंग हमलों के खिलाफ रक्षा करने में मदद करती है.
यदि आप accounts.google.com के अलावा अन्य कहीं भी अपना Gmail या Google for Work पासवर्ड देते हैं, तो आप एक चेतावनी प्राप्त करेंगे, ताकि यदि आवश्यक हो तो आप अपने पासवर्ड को बदल सकें.
पासवर्ड चेतावनी आपको सचेत करने के लिए आपके द्वारा पासवर्ड टाइप किए जाने से पहले नकली Google लॉगिन पृष्ठों का पता लगाने की भी कोशिश करती है. ऐसा करने के लिए, पासवर्ड चेतावनी आपके द्वारा विज़िट किए जाने वाले हर पृष्ठ के HTML की जाँच यह पता करने के लिए करती है कि कहीं वे Google प्रवेश पृष्ठ का रूप धारण तो नहीं कर रहे हैं.
सामान्य प्रश्न
- पासवर्ड चेतावनी कब से प्रभाव में आ जाएगी?
पासवर्ड चेतावनी अपने आप तप आरंभ हो जाएगी जब आप अगली बार accounts.google.com में अपना पासवर्ड देंगे.
- क्या पासवर्ड चेतावनी मेरे पासवर्ड या कीस्ट्रोक्स को संग्रहीत करती है?
नहीं. पासवर्ड चेतावनी आपके पासवर्ड या कीस्ट्रोक्स को संग्रहीत नहीं करती - इसके बजाय, यह आपके पासवर्ड का एक सुरक्षित थंबनेल संग्रहीत करती है, जिसकी वह Chrome के भीतर अपने सबसे हाल के कीस्ट्रोक्स थम्बनेल से तुलना करती है.
- पासवर्ड चेतावनी डेटा कहां भेजती है?
यदि आप एक Gmail खाते में पासवर्ड चेतावनी का प्रयोग कर रहे हैं, तो पासवर्ड चेतावनी आपके स्थानीय कंप्यूटर से कोई भी डेटा नहीं भेजती है. यदि आपका Google for Work व्यवस्थापक आपके पूरे डोमेन में पासवर्ड चेतावनी लागू करना चुनता है तो पासवर्ड चेतावनी ट्रिगर होने पर व्यवस्थापक को चेतावनी प्राप्त होगी.
- पासवर्ड चेतावनी की सीमाएं क्या हैं?
पासवर्ड चेतावनी गुप्त विंडो, Chrome एप्लिकेशन, या Chrome एक्सटेंशन की रक्षा नहीं करती. यह गैर-Google सेवाओं के लिए भी पासवर्ड की रक्षा नहीं करती. जावास्क्रिप्ट के सक्षम होने पर पासवर्ड चेतावनी केवल Chrome वेब ब्राउज़र के भीतर चलती है.
- मुझे और अधिक जानकारी कहां से मिल सकती है?
सभी सामान्य प्रश्नों के लिए https://support.google.com/a/answer/6197508 पर जाएं, या आप पूर्ण ओपन-सोर्स कोडबेस को https://github.com/google/password-alert पर देख सकते हैं.
इस आइटम को इंस्टॉल करके, आप www.google.com/policies/ पर Google सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होेते हैं.