AI Grammar Checker & Paraphraser – LanguageTool
ID
oldceeleldhonbafppcapldpdifcinji25 से अधिक भाषाओं में वेबसाइटों पर व्याकरण और वर्तनी जाँचें, पाठ को नए शब्दों में लिखें और लेखन संबंधी सुझाव पाएँ।
स्क्रीनशॉट
विवरण
LanguageTool के व्याकरण जाँचने और पाठ को नए शब्दों में लिखने वाले टूल से अपने पाठ को तुरंत बेहतर बनाएँ
★ ऐसी कई गलतियाँ ढूँढ़ता है जिन्हें सामान्य वर्तनी जाँचने वाला टूल नहीं पहचान सकता
★ पंजीकरण की आवश्यकता नहीं
★ 25 से अधिक भाषाओं का समर्थन करता है (नीचे देखें)
★ Gmail, Facebook और Twitter सहित लगभग हर वेबसाइट पर काम करता है
यह एक्सटेंशन सुनिश्चित करता है कि आपका लेखन त्रुटिरहित हो। LanguageTool ऐसी कई गलतियाँ पहचानता है जिन्हें सामान्य वर्तनी जाँचने वाला टूल नहीं पहचान सकता, जैसे व्याकरण की समस्याएँ, वे शब्द जिनमें अक्सर भ्रम होता है और विराम चिह्नों की चूक। इसके अलावा, LanguageTool आपके लेखन को बेहतर बनाने के लिए शैली संबंधी सुझाव देता है: बहुत अधिक इस्तेमाल किए गए शब्दों की जगह पर्यायवाची शब्द, लंबे और अनावश्यक शब्दों वाले वाक्यों को संक्षेप में दोबारा लिखने के सुझाव और आम अभिव्यक्तियों के औपचारिक विकल्प।
LanguageTool को इस्तेमाल में आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह आपके टाइप करते ही तुरंत आपके पाठ का विश्लेषण करता है। यह अधिकांश प्लेटफ़ॉर्म के साथ काम करता है, जिनमें Twitter और LinkedIn जैसे सोशल नेटवर्क और Gmail जैसी ईमेल सेवाएँ शामिल हैं।
LanguageTool के माध्यम से हमारा उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को सभी सुविधाओं वाला व्याकरण जाँचने और प्रूफ़रीडिंग करने वाला टूल देना है, ताकि उन्हें अपनी सामग्री पर नियंत्रण और भरोसा हो। LanguageTool उन लोगों के लिए एक ज़रूरी एक्सटेंशन है जो अपनी मातृभाषा के अलावा किसी अन्य भाषा में लिखते हैं, और यह मातृभाषियों द्वारा अक्सर की जाने वाली कई गलतियों को भी पहचानता है। व्याकरण और वर्तनी सुधारने की यह सुविधा आम तौर पर बोली जाने वाली भाषाओं के कई रूपों में काम करती है और अमेरिकी तथा ब्रिटिश अंग्रेज़ी के बीच अंतर पहचान सकती है। LanguageTool में अपवादों या ऐसे शब्दों के लिए एक निजी शब्दकोश भी है जिन्हें आप अक्सर इस्तेमाल करते हों, लेकिन जो सामान्य शब्दकोश में न मिलते हों; यह भविष्य में व्याकरण जाँचने और प्रूफ़रीडिंग करने के लिए इन शब्दों को पहचानना सीख लेता है।
Grammarly (जिसे Grammerly भी कहते हैं :-), QuillBot और Ginger जैसी अन्य सेवाओं के विपरीत, LanguageTool अंग्रेज़ी, स्पेनी, फ़्रांसीसी, जर्मन, पोलिश और रूसी सहित 25 से अधिक भाषाओं का समर्थन करता है (पूरी सूची नीचे देखें)।
आपकी गोपनीयता हमारे लिए महत्वपूर्ण है: डिफ़ॉल्ट रूप से, यह एक्सटेंशन सुरक्षित रूप से एन्क्रिप्ट किए गए कनेक्शन के ज़रिए आपका पाठ https://languagetool.org पर भेजकर उसकी जाँच करता है। इस एक्सटेंशन का उपयोग करने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। हम आपका IP पता संग्रहीत नहीं करते। हमारी गोपनीयता नीति के लिए https://languagetool.org/privacy/ देखें।
समर्थित भाषाओं की सूची: अंग्रेज़ी (ऑस्ट्रेलियाई, कनाडाई, ब्रिटिश, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ़्रीकी, अमेरिकी), फ़्रांसीसी, जर्मन (ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड), अस्तुरियाई, बेलारूसी, ब्रेतों, कातालान (वैलेंसियाई भी), चीनी, डेनिश, डच, एस्पेरान्तो, गैलिशियाई, यूनानी, इतालवी, जापानी, खमेर, फ़ारसी, पोलिश, पुर्तगाली (ब्राज़ील, पुर्तगाल, अंगोला, मोज़ाम्बिक), रोमानियाई, रूसी, स्लोवाक, स्लोवेनियाई, स्पेनी, स्वीडिश, तगालोग, तमिल, यूक्रेनी, अरबी