Evernote Web Clipper
ID
pioclpoplcdbaefihamjohnefbikjilcवेब पेज, लेख, PDF और स्क्रीनशॉट अपने Evernote खाते में सहेजें, साथ में टिप्पणियाँ और टैग जोड़ें और उन्हें नोटबुक में व्यवस्थित रखें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
वेब पर दिखने वाली चीज़ों को अपने Evernote खाते में सहेजने के लिए Evernote एक्सटेंशन का इस्तेमाल करें।
Evernote Web Clipper एक ब्राउज़र एक्सटेंशन है, जिसकी मदद से आप वेब पर मिलने वाली दिलचस्प चीज़ों को सीधे अपने Evernote खाते में सहेज सकते हैं।
Web Clipper
कहीं से भी आसानी से विचार और प्रेरणा सहेजें। लेख, वेब पेज और स्क्रीनशॉट सीधे Evernote में सहेजें।
जो ज़रूरी है, उसे सहेजें
वेब पेज, लेख या PDF की क्लिप बनाकर उन्हें Evernote में सहेजें। पूरे पेज या सिर्फ़ मनचाहे हिस्सों के स्क्रीनशॉट लें—ध्यान भटकाने वाले विज्ञापनों और साइडबार के बिना।
अपनी क्लिप को मनचाहे ढंग से तैयार करें
किसी वेब पेज का स्क्रीनशॉट लें, फिर उसमें हाइलाइट, टेक्स्ट और अन्य टिप्पणियाँ जोड़ें। Web Clipper से आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ज़रूरी बातें एक नज़र में साफ़ दिखें।
सामग्री व्यवस्थित रखें
सहेजी गई चीज़ों में टैग जोड़ें, ताकि आपके शोध, फ़ोटो, विचार और अन्य चीज़ें कीवर्ड की मदद से आसानी से मिल सकें। आप शीर्षक भी जोड़ सकते हैं और सामग्री को उपयुक्त नोटबुक में सहेज सकते हैं।
बुकमार्क से आगे बढ़ें
वेब पेज के URL, चित्र और विवरण अपनी संबंधित Evernote नोटबुक में सहेजें और आपस में जुड़ी सारी सामग्री एक ऐसी जगह रखें जिसे आसानी से ढूँढा जा सके।