स्क्रीनशॉट

विवरण

उपयोगकर्ताओं को वेबपेज पर दिखने वाले फ़ॉन्ट की शैली बदलने देकर chrome.fontSettings API का काम दिखाता है। यह एक्सटेंशन अलग-अलग लिपियों के लिए फ़ॉन्ट सेटिंग कस्टमाइज़ करने देता है। उदाहरण के लिए, सरलीकृत चीनी कॉन्टेंट का डिफ़ॉल्ट फ़ॉन्ट जापानी कॉन्टेंट के फ़ॉन्ट से अलग रख सकते हैं। सेटिंग भाषा के अनुसार नहीं, बल्कि ISO 15924 में बताए गए लिपि-आधार पर लागू होती हैं। उदाहरण के लिए, रूसी, यूक्रेनी आदि के लिए अलग-अलग सेटिंग के बजाय सिरिलिक लिपि के लिए एक ही सेटिंग है। Chrome इस एक्सटेंशन से नियंत्रित फ़ॉन्ट सेटिंग का इस्तेमाल तभी करेगा जब नीचे की दोनों शर्तें पूरी हों: 1) वेबपेज ने कॉन्टेंट की भाषा घोषित की हो, जैसे HTML के lang एट्रिब्यूट से; और 2) वेबपेज ने इस्तेमाल करने के लिए कोई फ़ॉन्ट तय न किया हो। इस एक्सटेंशन का इस्तेमाल करने के लिए इसे Chrome में जोड़ें, फिर chrome://extensions पर जाएँ और इस एक्सटेंशन के “विकल्प” लिंक पर क्लिक करें।