स्क्रीनशॉट

विवरण

एक कुशल नेटवर्क अनुरोध फ़िल्टर, जो बहुत कम मेमोरी और CPU का उपयोग करता है। एक कुशल अनुरोध फ़िल्टर: यह बहुत कम मेमोरी और CPU का उपयोग करता है और दूसरे आम फ़िल्टरों की तुलना में फ़िल्टर करने के हज़ारों नियम लोड करके लागू कर सकता है। उपयोग: uBlock₀ में मौजूदा वेबपेज के लिए फ़िल्टरिंग को स्थायी रूप से बंद या चालू करने के लिए पॉपअप में पावर बटन पर क्लिक करें। यह केवल मौजूदा वेबपेज के अनुरोधों की फ़िल्टरिंग को नियंत्रित करता है; यह सभी पेजों के लिए स्विच नहीं है। यह केवल मौजूदा वेबपेज के अनुरोधों की फ़िल्टरिंग को नियंत्रित करता है; यह सभी पेजों के लिए स्विच नहीं है। *** यह विज्ञापन रोकने के अलावा भी काम करता है: यह hosts फ़ाइलों से फ़िल्टर करने के नियम पढ़ और बना भी सकता है। डिफ़ॉल्ट रूप से ये फ़िल्टर सूचियाँ लोड करके लागू की जाती हैं: - uBO फ़िल्टर सूचियाँ - EasyList - EasyPrivacy - Peter Lowe’s Ad server list - Online Malicious URL Blocklist चुनने के लिए और भी सूचियाँ उपलब्ध हैं: - EasyList Cookie List - Fanboy's Annoyance List - AdGuard Annoyances - Dan Pollock की hosts फ़ाइल - और भी कई कृपया यह भी ध्यान दें कि अतिरिक्त सूचियाँ चुनने से वेबपेजों के ठीक से काम न करने की संभावना बढ़ सकती है, खासकर उन सूचियों से जिन्हें सामान्यतः hosts फ़ाइलों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। *** इन फ़िल्टर सूचियों के बिना इस एक्सटेंशन का कोई मतलब नहीं होगा। इसलिए अगर आप वाकई योगदान देना चाहते हैं, तो उन लोगों के बारे में सोचें जो फ़िल्टर सूचियों का रखरखाव करते हैं: उनकी वजह से ही हर कोई इन सभी सुविधाओं का मुफ़्त इस्तेमाल कर पाता है। *** मुफ़्त। GPLv3 सार्वजनिक लाइसेंस के अंतर्गत ओपन सोर्स। सब कुछ उपयोगकर्ता के लिए। Github पर योगदानकर्ता: https://github.com/gorhill/uBlock/graphs/contributors Crowdin पर योगदानकर्ता: https://crowdin.net/project/ublock *** यह अभी भी काफ़ी शुरुआती संस्करण है, इसलिए इसकी समीक्षा करते समय कृपया इस बात का ध्यान रखें। परियोजना में हुए बदलावों की सूची: https://github.com/gorhill/uBlock/releases