स्क्रीनशॉट

विवरण

अपने ब्राउज़र की विंडो से ही सुरक्षा प्रबंधित करें यह एक्सटेंशन आपके मौजूदा काम से ध्यान भटकाए बिना सुरक्षा प्रबंधित करने में मदद करता है। इससे आप ब्राउज़र की विंडो से ही सुरक्षा प्रबंधन की सुविधाएँ इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सटेंशन किन सुविधाओं को इस्तेमाल करने में आपकी मदद करेगा, यह आपके सदस्यता प्लान पर निर्भर करता है। ऑनलाइन भुगतान करते समय Safe Money आपके डेटा को बीच में ही किसी और द्वारा हासिल किए जाने से बचाता है। कुछ मामलों में एक्सटेंशन इसकी कार्यप्रणाली को तेज़ और बेहतर बनाता है। वेबसाइटें आपका डेटा इकट्ठा कर रही हों, तो Private Browsing आपको बताता है और आप चाहें तो उन्हें सीमित कर सकते हैं। एक्सटेंशन के मेन्यू से ऐसा करना कहीं आसान और तेज़ है। Anti-Banner वेबसाइटों पर परेशान करने वाले पॉप-अप विज्ञापनों को रोकता है। एक्सटेंशन चालू होने पर यह और भी अधिक तरह के बैनर पहचानकर रोक सकता है। Safe Browsing आपको खतरनाक वेबसाइटों पर जाने से रोकता है। एक्सटेंशन की मदद से, कुछ मामलों में यह अपनी गतिविधि की सूचना अधिक सुविधाजनक ढंग से और सही समय पर देता है। https://www.kaspersky.com/downloads पर जाएँ और एप्लिकेशन इंस्टॉल करें।