स्क्रीनशॉट

विवरण

आपके डेटा की सुरक्षा करता है। वैकल्पिक AI के साथ निजी खोज, निजी ब्राउज़िंग और विज्ञापन ब्लॉक करना। DuckDuckGo में हमारा मानना है कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी को हैकरों, ठगों और निजता में दखल देने वाली कंपनियों से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसे इकट्ठा ही न होने दिया जाए। इसीलिए दसियों लाख लोग अपनी खोज और ब्राउज़िंग की सुरक्षा के लिए दूसरे ब्राउज़र एक्सटेंशन के बजाय DuckDuckGo चुनते हैं। हमारा अंतर्निहित सर्च इंजन Google जैसा है, लेकिन आपकी खोजों को कभी ट्रैक नहीं करता। विज्ञापन ट्रैकर और कुकीज़ को ब्लॉक करने जैसी हमारी ब्राउज़िंग सुरक्षा सुविधाएँ दूसरी कंपनियों को आपका डेटा इकट्ठा करने से रोकने में मदद करती हैं। वहीं, हमारी वैकल्पिक एकीकृत AI सुविधाएँ, Search Assist और Duck.ai, निजी हैं और AI को प्रशिक्षित करने के लिए कभी आपके डेटा का उपयोग नहीं करतीं। और हाँ, हमारा ब्राउज़र एक्सटेंशन मुफ़्त है — हम आपकी निजता का सम्मान करने वाले खोज विज्ञापनों से पैसे कमाते हैं, आपके डेटा का फ़ायदा उठाकर नहीं। डेटा की सुरक्षा के लिए बनाए गए इस ब्राउज़र एक्सटेंशन के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी पर फिर से नियंत्रण पाएँ। प्रमुख सुविधाएँ आपकी खोजों की सुरक्षा डिफ़ॉल्ट रूप से: एक्सटेंशन इंस्टॉल करें और हम आपके डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन और होमपेज को DuckDuckGo Search पर सेट कर देंगे, ताकि आप बिना ट्रैक हुए आसानी से ऑनलाइन खोज कर सकें।  अपने ब्राउज़िंग इतिहास की सुरक्षा करें: तीसरे पक्ष के ट्रैकर को लोड होने से रोकने वाली हमारी सुरक्षा सुविधा ज़्यादातर ट्रैकर को लोड होने से पहले ही ब्लॉक कर देती है। यह ब्राउज़र की डिफ़ॉल्ट सुरक्षा से कहीं अधिक सुरक्षा देती है।  AI से निजी तौर पर चैट करें: Duck.ai आपको तीसरे पक्ष के AI मॉडल से निजी बातचीत करने देता है। हम इन बातचीतों से आपकी पहचान छिपाते हैं और इनका उपयोग कभी AI को प्रशिक्षित करने के लिए नहीं किया जाता। अपना ईमेल सुरक्षित करें (वैकल्पिक): ज़्यादातर ईमेल ट्रैकर ब्लॉक करने और @duck.com पतों के ज़रिए अपना मौजूदा ईमेल पता छिपाने के लिए Email Protection का उपयोग करें।   एन्क्रिप्शन अपने आप लागू करें: कई साइटों को HTTPS कनेक्शन का उपयोग करने के लिए बाध्य करके, नेटवर्क और Wi-Fi पर ताक-झाँक करने वालों से अपने डेटा की सुरक्षा करें।  फ़िंगरप्रिंटिंग से बचें: आपके ब्राउज़र और डिवाइस की जानकारी को मिलाने की कोशिशें ब्लॉक करके कंपनियों के लिए आपकी एक विशिष्ट पहचान बनाना कठिन बनाएँ।  ट्रैकिंग कुकीज़ ब्लॉक करें: जब आप एक साइट से दूसरी साइट पर जाते हैं, तो यह ज़्यादातर तृतीय-पक्ष कुकीज़ को आपको ट्रैक करने से रोकता है। Chrome की ट्रैकिंग तकनीक से सुरक्षा: Google को अपनी नवीनतम विज्ञापन ट्रैकिंग और लक्षित विज्ञापन तकनीकों (“Protected Audience API” और “Topics API”) के ज़रिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठा करने और उसकी नीलामी करने के लिए आपके ब्राउज़र का उपयोग करने से रोकती है। हम ऐसी कई सुरक्षा सुविधाएँ देते हैं जो ज़्यादातर ब्राउज़र और एक्सटेंशन में निजी ब्राउज़िंग मोड में भी उपलब्ध नहीं हैं। इनमें लिंक के ज़रिए ट्रैकिंग से सुरक्षा, Global Privacy Control और अन्य सुविधाएँ शामिल हैं। अपनी व्यक्तिगत जानकारी पर नियंत्रण पाने के लिए आपको इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है! उन दसियों लाख लोगों में शामिल हों जो अपनी रोज़मर्रा की खोज, ब्राउज़िंग और ईमेल की सुरक्षा के लिए DuckDuckGo का उपयोग करते हैं। हमारी मुफ़्त ट्रैकिंग सुरक्षा सुविधाओं के बारे में यहाँ और पढ़ें: https://help.duckduckgo.com/privacy/web-tracking-protections निजता नीति: https://duckduckgo.com/privacy/  सेवा की शर्तें: https://duckduckgo.com/terms तृतीय-पक्ष ट्रैकर से सुरक्षा और खोज विज्ञापनों के बारे में ध्यान दें: खोज विज्ञापनों पर क्लिक करने के बाद कुछ सीमाएँ लागू होती हैं, लेकिन DuckDuckGo खोज पर विज्ञापन देखने के दौरान आपकी पहचान गुप्त रहती है। यहाँ और जानें https://help.duckduckgo.com/privacy/web-tracking-protections ---------------------------------------------------------------- Chrome में अपनी निजता को अधिकतम सुरक्षा देने के लिए, हम आपकी उन Chrome सेटिंग में भी बदलाव करने का सुझाव देते हैं जिन्हें एक्सटेंशन नियंत्रित नहीं कर सकते। Chrome से साइन आउट करें और Chrome में साइन इन करने की सुविधा बंद करें https://support.google.com/chrome/answer/9159867?hl=en&ref_topic=7439538; अपने इतिहास का डेटा Chrome के साथ सिंक न करें (“साइन आउट करें और सिंक बंद करें” वाले निर्देश देखें) https://support.google.com/chrome/answer/185277; Google के गतिविधि नियंत्रण में “वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि” बंद करें https://support.google.com/websearch/answer/54068?sjid=344786957015178031-NC Google की विज्ञापन सेटिंग में, मनमुताबिक विज्ञापन बंद करें https://adssettings.google.com/ हमारा Mac या Windows ब्राउज़र ढूँढ़ रहे हैं? आप इन्हें यहाँ डाउनलोड कर सकते हैं: https://duckduckgo.com/app ओपन सोर्स: https://github.com/duckduckgo/duckduckgo-privacy-extension