Decentraleyes
ID
ldpochfccmkkmhdbclfhpagapcfdljkjसाथ में दिए गए स्थानीय संसाधन उपलब्ध कराकर और कॉन्टेंट ब्लॉकर की मदद करके केंद्रीकृत CDN के ज़रिए होने वाली ट्रैकिंग कम करें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
“मुफ़्त”, केंद्रीकृत कॉन्टेंट वितरण के ज़रिए होने वाली ट्रैकिंग से आपकी रक्षा करता है।
यह कई अनुरोधों को Google Hosted Libraries जैसे नेटवर्क तक पहुँचने से रोकता है और साइटों का कामकाज बिगड़ने से बचाने के लिए स्थानीय फ़ाइलें उपलब्ध कराता है। सामान्य कॉन्टेंट ब्लॉकर का पूरक है।
----------------------------------------------------------------
वेबसाइटें कॉन्टेंट वितरण के लिए बड़ी तृतीय-पक्ष कंपनियों पर अधिक से अधिक निर्भर होने लगी हैं। विज्ञापनों या ट्रैकर के अनुरोध रद्द करने से आम तौर पर कोई समस्या नहीं होती, लेकिन जैसा कि अपेक्षित है, असली कॉन्टेंट को ब्लॉक करने से पेजों का कामकाज बिगड़ जाता है। इस ऐड-ऑन का उद्देश्य स्थानीय (साथ में दी गई) फ़ाइलें बेहद तेज़ी से उपलब्ध कराकर बिचौलिए को हटाना और ऑनलाइन निजता को बेहतर बनाना है।
• मुफ़्त सेवाएँ देने का दावा करने वाले बड़े वितरण नेटवर्क से बचकर निजता की रक्षा करता है।
• uBlock Origin (अनुशंसित), Adblock Plus आदि सामान्य ब्लॉकर का पूरक है।
• इंस्टॉल होते ही काम करता है; पहले से किसी भी तरह की कॉन्फ़िगरेशन की ज़रूरत नहीं है।
ध्यान दें: Decentraleyes हर समस्या का रामबाण समाधान नहीं है, लेकिन यह कई वेबसाइटों को आपसे इस तरह के अनुरोध भेजवाने से रोकता है। अंततः, आप Decentraleyes से उपलब्ध न होने वाले किसी भी CDN संसाधन के अनुरोध भी ब्लॉक करवा सकते हैं।