स्क्रीनशॉट

विवरण

छिपे ट्रैकर ब्लॉक करना अपने-आप सीखता है। कंपनियों को आपकी जासूसी करने से रोकने के लिए डिजिटल अधिकारों की अग्रणी गैर-लाभकारी संस्था EFF ने इसे बनाया है। Privacy Badger आपके डेटा को शेयर करने और बेचने से इनकार जताने के लिए Global Privacy Control संकेत (https://globalprivacycontrol.org/) भेजता है, और कंपनियों को आपको ट्रैक न करने के लिए कहने हेतु Do Not Track संकेत (https://www.eff.org/issues/do-not-track) भेजता है। अगर ट्रैकर इन संकेतों को अनदेखा करते हैं, तो Privacy Badger उन्हें ब्लॉक करना सीखेगा। ट्रैकर अपने-आप ब्लॉक करने के अलावा, Privacy Badger संभावित रूप से उपयोगी ट्रैकर (वीडियो प्लेयर, टिप्पणी विजेट आदि) की जगह ऐसे प्लेसहोल्डर लगाता है जिन्हें क्लिक करके सक्रिय किया जाता है, और Facebook व Google पर बाहर जाने वाले लिंक के क्लिक की ट्रैकिंग हटाता है। निजता की और भी सुरक्षा सुविधाएँ आने वाली हैं। और जानने के लिए https://privacybadger.org/#faq पर हमारे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें मदद पाने या बग की जानकारी देने के लिए [email protected] पर ईमेल करें