स्क्रीनशॉट

विवरण

घर पर, काम पर या सफ़र में, Bitwarden आपके सभी पासवर्ड, पासकी और संवेदनशील जानकारी को आसानी से सुरक्षित रखता है PCMag, WIRED, The Verge, CNET, G2 और अन्य ने इसे सर्वश्रेष्ठ पासवर्ड मैनेजर माना है! अपने डिजिटल जीवन को सुरक्षित रखें हर खाते के लिए अलग, मज़बूत पासवर्ड बनाकर और सहेजकर अपने डिजिटल जीवन को सुरक्षित रखें और डेटा लीक से बचाव करें। सब कुछ एक ऐसे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड पासवर्ड वॉल्ट में रखें जिसे केवल आप खोल सकते हैं। कहीं भी, कभी भी, किसी भी डिवाइस पर अपने डेटा तक पहुँचें बिना किसी पाबंदी के असीमित डिवाइसों पर असीमित पासवर्ड आसानी से प्रबंधित करें, सहेजें, सुरक्षित रखें और साझा करें। ऑनलाइन सुरक्षित रहने के साधन सभी के पास होने चाहिए Bitwarden का मुफ़्त इस्तेमाल करें—न कोई विज्ञापन, न डेटा की बिक्री। Bitwarden का मानना है कि ऑनलाइन सुरक्षित रहने की सुविधा सभी को मिलनी चाहिए। प्रीमियम प्लान में उन्नत सुविधाओं का उपयोग मिलता है। BITWARDEN से अपनी टीमों को सशक्त बनाएँ Teams और Enterprise के प्लान में व्यवसायों के लिए पेशेवर सुविधाएँ मिलती हैं। इनमें SSO एकीकरण, अपने सर्वर पर होस्टिंग, डायरेक्टरी एकीकरण और SCIM के ज़रिए उपयोगकर्ता खाते उपलब्ध कराना व प्रबंधित करना, पूरे संगठन पर लागू नीतियाँ, API का उपयोग, इवेंट लॉग और अन्य सुविधाएँ शामिल हैं। अपने कर्मचारियों को सुरक्षित रखने और सहकर्मियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए Bitwarden का इस्तेमाल करें। Bitwarden चुनने के और कारण: विश्वस्तरीय एन्क्रिप्शन पासवर्ड उन्नत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (AES-256 bit, salted hashing और PBKDF2 SHA-256) से सुरक्षित रहते हैं, ताकि आपका डेटा सुरक्षित और निजी बना रहे। स्वतंत्र संस्थाओं से ऑडिट Bitwarden नियमित रूप से प्रतिष्ठित सुरक्षा कंपनियों से व्यापक, स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट करवाता है। इन वार्षिक ऑडिट में सोर्स कोड का आकलन और Bitwarden के IP पतों, सर्वरों तथा वेब ऐप्लिकेशन में सेंध लग सकने की जाँच शामिल होती है। उन्नत 2FA किसी अन्य प्रदाता के ऑथेंटिकेटर, ईमेल से भेजे गए कोड या हार्डवेयर सुरक्षा कुंजी अथवा पासकी जैसे FIDO2 WebAuthn क्रेडेंशियल से अपना लॉगिन सुरक्षित करें। Bitwarden Send एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुरक्षा बनाए रखते हुए और डेटा के उजागर होने की संभावना सीमित रखते हुए दूसरों को सीधे डेटा भेजें। अंतर्निहित जनरेटर आप जिस भी साइट पर जाएँ, उसके लिए लंबे, जटिल और अलग पासवर्ड तथा विशिष्ट उपयोगकर्ता नाम बनाएँ। अतिरिक्त गोपनीयता के लिए ईमेल उपनाम प्रदान करने वाली सेवाओं से जोड़ें। दुनिया भर की भाषाओं में अनुवाद Bitwarden के अनुवाद 60 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिन्हें वैश्विक समुदाय ने Crowdin के माध्यम से अनुवादित किया है। अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म के लिए ऐप्लिकेशन किसी भी ब्राउज़र, मोबाइल डिवाइस, डेस्कटॉप OS और अन्य माध्यमों से अपने Bitwarden Vault में संवेदनशील डेटा सुरक्षित रखें और साझा करें। Bitwarden केवल पासवर्ड ही नहीं, और भी बहुत कुछ सुरक्षित रखता है Bitwarden के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड क्रेडेंशियल प्रबंधन समाधान संगठनों को डेवलपर सीक्रेट्स और पासकी के इस्तेमाल सहित हर चीज़ सुरक्षित रखने में सक्षम बनाते हैं। Bitwarden Secrets Manager और Bitwarden Passwordless.dev के बारे में अधिक जानने के लिए Bitwarden.com पर जाएँ!