स्क्रीनशॉट

विवरण

बेफ़िक्र होकर अपने पासवर्ड भूल जाइए। True Key ऐप के साथ आप ख़ुद ही पासवर्ड हैं। मिलिए True Key™ by McAfee से – अपनी डिजिटल दुनिया खोलने का ज़्यादा आसान और सुरक्षित तरीका। कई पासवर्ड याद रखने का झंझट अब नहीं – True Key ऐप के ज़रिए अपने ऐप, साइट और डिवाइसों में आसानी से लॉग इन करें। तेज़ और आसान ऐक्सेस आपके ब्राउज़र खोलते ही True Key ब्राउज़र एक्सटेंशन आपको अपने खातों का आसानी से ऐक्सेस पाने में मदद करता है। • अपने पासवर्ड की जानकारी सेव करें और अपने-आप भरें • अपने ऐप, वेबसाइट और डिवाइसों के सुविधाजनक ऐक्सेस का आनंद लें अपनी पहचान सुरक्षित रखें True Key ऐप आपको अपनी True Key प्रोफ़ाइल के ऐक्सेस के लिए सुरक्षा की कई परतें जोड़ने की आज़ादी देता है, जिनमें ये विकल्प शामिल हैं: • दूसरे डिवाइस से प्रमाणीकरण – यह सत्यापित करने के लिए कि आप ही हैं, मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल करें • भरोसेमंद डिवाइस – True Key पहचानता है कि कौन-से डिवाइस आपके हैं • आपका एक मुख्य पासवर्ड – जिसे कभी सेव नहीं किया जाता और जिसे केवल आप जानते हैं आप जितने ज़्यादा प्रमाणीकरण कारक जोड़ेंगे, आपकी True Key प्रोफ़ाइल की सुरक्षा उतनी ही मज़बूत होगी। आप जहाँ भी हों, ऐक्सेस पाने के लिए अपने सभी डिवाइसों और ब्राउज़रों पर True Key ऐप डाउनलोड करें। आपका डेटा अपने-आप सिंक होता है, ताकि आपको ज़रूरत के समय अपनी ज़रूरत की जानकारी मिल सके। www.truekey.com पर और जानें