Google Chrome™ के लिए Web Paint
ID
efifccmcdofkcjcleapkaeedlhcejcmdकिसी भी वेबसाइट पर आसान ड्रॉइंग टूल्स से बनाएँ, फिर नतीजा प्रिंट करें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
किसी भी वेबसाइट पर आसान ड्रॉइंग टूल्स से बनाएँ, फिर नतीजा प्रिंट करें।
Web Paint 3.2 — नए सिरे से बना ड्रॉइंग इंजन, नया टूलबार और 26 बग फ़िक्स
Web Paint आपको किसी भी वेबसाइट पर सीधे बनाने देता है: डेवलपर को दिखाने के लिए किसी बग पर गोला बनाएँ, प्रेज़ेंटेशन के दौरान कोई पैराग्राफ़ हाइलाइट करें, खाली कैनवास पर कोई आइडिया उकेरें, और फिर नतीजे को एक्सपोर्ट करें, प्रिंट करें या उसका स्क्रीनशॉट लें। वर्शन 3.2 इस एक्सटेंशन का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट है। ड्रॉइंग इंजन दोबारा लिखा गया, इंटरफ़ेस नए सिरे से डिज़ाइन हुआ, रिपोर्ट किए गए छब्बीस दोष ठीक किए गए, और प्रोडक्ट की हर स्ट्रिंग का सभी 43 समर्थित भाषाओं में फिर से अनुवाद किया गया।
नया इंटरफ़ेस
पुराने टूलबार की जगह अब एक छोटा फ़्लोटिंग पैनल है, जिसे आप हेडर से खींचकर स्क्रीन पर कहीं भी टिका सकते हैं। वह याद रखता है कि आपने उसे कहाँ छोड़ा था, और आपके चुने हुए टूल के हिसाब से अपना रूप बदल लेता है: पेन के साथ रंगों की एक पंक्ति और दो स्लाइडर दिखते हैं, आकृतियों के साथ रूपरेखा और भरण जुड़ जाते हैं, साथ में "कोई भरण नहीं" वाला टॉगल, स्प्रे के साथ घनत्व आता है, और बाकी सब कुछ "उन्नत" के पीछे सिमट जाता है। पेज को खुला-खुला देखना हो तो पैनल को एक छोटी-सी पट्टी में समेट दें, और एक क्लिक से उसे फिर बड़ा कर लें। अगर कोई पेज टूलबार को नज़र से बाहर धकेल दे, तो Escape दबाने पर वह वापस आ जाता है — आपकी ड्रॉइंग बंद नहीं होती।
नए टूल और सुविधाएँ
छह टूल — चुनें और ले जाएँ, पेन, स्प्रे, आकृतियाँ, टेक्स्ट और इरेज़र — और छह आकृतियाँ: आयत, वृत्त, त्रिभुज, रेखा, तीर और षट्भुज।
- इरेज़र। किसी भी लकीर या आकृति पर खींचिए और वह मिट जाएगी। पहले कुछ हटाने का एक ही तरीका था: उसे चुनना।
- तीर वाला टूल — किसी और के लिए पेज पर निशान लगाते समय ज़्यादातर लोग यही आकृति ढूँढ़ते हैं।
- हाइलाइटर जैसा पारभासी पेन, और हर टूल के लिए अलग रंग, चौड़ाई, ओपैसिटी तथा छाया।
- संपादन-योग्य टेक्स्ट। जहाँ चाहें वहाँ क्लिक कीजिए, टाइप कीजिए और Enter दबाइए। फ़ॉन्ट का आकार और रंग आपकी पसंद के हैं; पुराना टूल एक तय प्लेसहोल्डर टेक्स्ट रख देता था, जिसे बदला नहीं जा सकता था।
- खींचकर बनने वाली आकृतियाँ। अब आकृतियाँ खींचते समय कर्सर के पीछे चलती हैं, तय जगह पर तय आकार में नहीं उभरतीं।
- असली PNG एक्सपोर्ट। ड्रॉइंग पारदर्शी पृष्ठभूमि पर पूरे रिज़ॉल्यूशन में एक्सपोर्ट होती है, और पेज के स्क्रीनशॉट के लिए अलग बटन है, सही लेबल के साथ।
- हर साइट की अपनी ड्रॉइंग। किसी पेज पर आप जो बनाते हैं वह उसी पेज के साथ सेव होता है और अगली बार खोलने पर लौट आता है; ऑटोसेव भी है, इसलिए "सेव" दबाना भूल जाएँ तब भी कुछ नहीं खोता।
- क्लिक-थ्रू मोड। इसे चालू कीजिए और नीचे वाले पेज को स्क्रॉल या क्लिक कीजिए, फिर बंद कीजिए और बनाना जारी रखिए।
- कीबोर्ड से नियंत्रण: Alt+W से Web Paint खुलता और बंद होता है, Alt+Shift+W क्लिक-थ्रू बदलता है, Escape एक कदम पीछे ले आता है, और Ctrl/Cmd+Z, +Y, +C, +V, +S तथा +E क्रमशः पूर्ववत करें, फिर से करें, कॉपी, पेस्ट, सेव और एक्सपोर्ट संभालते हैं।
- 25% से 400% तक ज़ूम, साथ में चलता हुआ आँकड़ा; कैनवास की पृष्ठभूमियाँ, व्हाइटबोर्ड मोड के लिए बिंदुओं वाली ग्रिड समेत; किसी भी चयन के लिए डुप्लिकेट और हटाएँ; और पूरे इंटरफ़ेस में स्क्रीन-रीडर लेबल तथा फ़ोकस रिंग।
ठीक किए गए बग
तीन ऐसी गड़बड़ियाँ सूची में सबसे ऊपर थीं जो टूल को क्रैश कर देती थीं या आपका काम खो देती थीं। टूलबार फिर से लोड करने पर वह लौटता तो था, मगर उसका हर स्लाइडर और हर कलर पिकर बेजान होता था, और उसे बंद करके दोबारा खोलने तक वह बेकार पड़ा रहता था। "सेव" दबाने पर पहले से सेव की गई ड्रॉइंग चुपचाप मिट सकती थी, या ऐसी स्थिति सेव हो सकती थी जिसे आप पूर्ववत कर चुके थे। कुछ कॉपी किए बिना Ctrl+V दबाने पर एरर आ जाता था।
पूर्ववत करें और फिर से करें, दोनों नए सिरे से बनाए गए। पूर्ववत करने के बाद कुछ बनाने पर वह शाखा दोबारा जीवित नहीं होती जिसे आपने छोड़ दिया था, हटाना भी अब एक चरण के रूप में दर्ज होता है, और शुरुआत तक पूर्ववत करने पर साफ़ सफ़ेद कैनवास मिलता है, न कि ऐसा खाली कैनवास जिससे लौटा न जा सके।
इस रिलीज़ के बाकी सुधार:
- विंडो का आकार बदलने पर स्याही अब कर्सर से हटती नहीं, और छोटी या चौड़ी स्क्रीन पर कैनवास कटता नहीं।
- Shift दबाने के बाद ज़ूम अब अटका नहीं रहता, और ज़ूम बटन एक-एक सौवें हिस्से के बजाय काम लायक चरणों में चलते हैं।
- टेक्स्ट बॉक्स में टाइप करने से अब शॉर्टकट नहीं चलते: Delete एक अक्षर हटाता है, पूरी वस्तु नहीं, और तीर वाली कुंजियाँ कर्सर को हिलाती हैं।
- टैब या विंडो में Web Paint खोलने पर वह पहले से खुली सतह पर लौटता है, हर बार नई नहीं खोलता।
- ब्राउज़र टूलबार में एक्सटेंशन के आइकन पर राइट-क्लिक मेन्यू फिर से काम करता है, इसलिए टैब, पेज, विंडो और पॉपअप मोड तक पहुँचा जा सकता है — और वह अनूदित भी है।
- "सभी ड्रॉइंग साफ़ करें" अब सही सवाल पूछता है। पहले यह पूछता था कि क्या आप सेव करना चाहते हैं।
- "नया" बैज दिखता है, पैनल खींचने पर वह स्क्रीन से बाहर खो नहीं सकता, गलती से हुए क्लिक अब शून्य लंबाई की भटकी हुई रेखाएँ नहीं छोड़ते, और जिन पेजों पर बनाया नहीं जा सकता (Chrome वेब स्टोर, PDF व्यूअर, आंतरिक पेज) वे अब चुप रहने के बजाय बता देते हैं।
हर भाषा, ठीक से
सभी 43 भाषाओं में पूरी 73 स्ट्रिंग मौजूद हैं — 3,139 अनुवाद, और एक भी अंग्रेज़ी पर वापस नहीं जाता। बरसों पुराने गलत अनुवाद ठीक किए गए: बीस से ज़्यादा भाषाओं में रूपरेखा की चौड़ाई वाले स्लाइडर पर कलम की लकीर के बजाय बीमारी वाला अर्थ लगा था — हिंदी में "पक्षाघात" — पैनल बंद करने वाले बटन पर "पास" यानी नज़दीकी लिखा आता था, और "सभी ड्रॉइंग साफ़ करें" की जगह "सभी नक्शे साफ़ करें" लिखा था।
Web Paint बिना इंटरनेट के भी चलता है, किसी साइट की अनुमति नहीं माँगता, और आपकी ड्रॉइंग कहीं नहीं भेजता। सब कुछ आपके ब्राउज़र में ही रहता है।