Norton Safe Search Enhanced
ID
eoigllimhcllmhedfbmahegmoakcdakdअसुरक्षित साइटों के बारे में चेतावनियों के साथ Norton Safe Search को Chrome का खोज प्रदाता, होम पेज और नया टैब पेज बनाएं।
स्क्रीनशॉट
विवरण
Chrome पर अधिकतम सुरक्षा के लिए Norton Safe Search Enhanced को अपना डिफ़ॉल्ट खोज प्रदाता बनाकर सुरक्षित रूप से ऑनलाइन खोजें।
Norton Safe Search को Chrome का डिफ़ॉल्ट खोज प्रदाता, होम पेज और नया टैब पेज बनाने के लिए यह एक्सटेंशन इंस्टॉल करें।
Norton Safe Search ऑनलाइन खोज, खरीदारी या ब्राउज़िंग करते समय आपको खतरनाक साइटों की चेतावनी देकर पहचान की चोरी करने वालों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने में मदद करता है।
Norton Safe Search आपको ऑनलाइन खतरों के बारे में कम चिंता करने में मदद करता है। यह:
- असुरक्षित वेब परिणामों को चिह्नित करता है
- खोज परिणामों के लिए सुरक्षा रेटिंग देता है
- आपको बताता है कि कौन-सी खरीदारी साइटें सुरक्षित हैं।
ध्यान दें कि यह एक्सटेंशन आपको Norton Safe Search को Chrome पर फिर से डिफ़ॉल्ट खोज प्रदाता, होम पेज और नया टैब पेज बनाने देता है।
---
यह एक्सटेंशन अपने आवश्यक कार्य करने के लिए ऐसी अनुमतियों का उपयोग करता है जिनके कारण Chrome में निम्न संदेश दिखाई देते हैं।
“आप जिन वेबसाइटों पर जाते हैं उन पर आपका सारा डेटा पढ़ना और बदलना”
यह संदेश आपके द्वारा ब्राउज़ किए जाने वाले सभी प्रकार के पेजों पर ऑनलाइन जोखिमों का पता लगाने के लिए आवश्यक अनुमतियों के लिए दिखाया जाता है।
“आपका ब्राउज़िंग इतिहास पढ़ना”
यह संदेश इन कार्यों के लिए आवश्यक अनुमतियों के लिए दिखाया जाता है:
- जोखिम भरी सामग्री मिलने पर ब्लॉक किया गया पेज दिखाना।
- Chrome या उपयोगकर्ता द्वारा टैब में बदलाव किए जाने के दौरान साइट की सुरक्षा रेटिंग की जानकारी भरोसेमंद ढंग से दिखाना।
“आपके डाउनलोड प्रबंधित करना”
यह संदेश दुर्भावनापूर्ण डाउनलोड हटाने के लिए आवश्यक अनुमति के लिए दिखाया जाता है।
“आपकी खोज सेटिंग बदलकर यह करना: searchsafe.norton.com”
यह संदेश Norton Safe Search सेवा के माध्यम से खोज परिणाम उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक अनुमतियों के लिए दिखाया जाता है।
“नया टैब खोलने पर दिखाई देने वाला पेज बदलना।”
यह संदेश नया टैब और होम पेज Norton Safe Search पर बदलने के लिए आवश्यक अनुमतियों के लिए दिखाया जाता है।
“सूचनाएं दिखाना”
यह संदेश सुरक्षा गतिविधि में महत्वपूर्ण बदलाव होने पर या कुछ सुविधाओं के लिए पहचान सत्यापित करना आवश्यक होने पर अलर्ट दिखाने के लिए आवश्यक अनुमतियों के लिए दिखाया जाता है।
“नया बैकग्राउंड ऐप जोड़ा गया
Norton Safe Search सिस्टम शुरू होने पर लॉन्च होगा और आपके द्वारा Google Chrome की बाकी सभी विंडो बंद कर देने के बाद भी बैकग्राउंड में चलता रहेगा।”
यह संदेश उस अनुमति के लिए दिखाया जाता है जिसका उपयोग शुरू होने में लगने वाला समय कम करने के लिए एक्सटेंशन को चालू रखने में किया जाता है।
यह एक्सटेंशन अपने कुछ कार्य करने के लिए ऐसी अनुमतियों का भी उपयोग करता है जो Chrome में दिखाई नहीं देतीं:
“webRequest” और “webRequestBlocking” अनुमतियां
इन कार्यों के लिए आवश्यक हैं:
- वेबसाइटें ब्राउज़ करते समय निचले स्तर के तकनीकी डेटा तक पहुंचना, ताकि कुछ खतरों को ब्लॉक करने में मदद मिल सके।
- कुछ सुविधाओं के लिए पहचान सत्यापन करना।
“storage” अनुमति
इसका उपयोग एक्सटेंशन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सेटिंग डेटा को सहेजने और वापस पाने के लिए किया जाता है।
---
इस ऐड-ऑन का उपयोग करके आप हमारे लाइसेंस और सेवा समझौते (https://www.nortonlifelock.com/content/dam/nortonlifelock/pdfs/eulas/licensing-agreement/customer-agreement-en.pdf) से सहमत होते हैं और पुष्टि करते हैं कि आपने हमारा वैश्विक गोपनीयता वक्तव्य (https://www.nortonlifelock.com/us/en/privacy/global-privacy-statement/) पढ़ लिया है और उसे स्वीकार करते हैं।
यह ऐड-ऑन गंभीर त्रुटियों और सुविधाओं के उपयोग की जानकारी Google Analytics सेवाओं को भेजने के लिए Google Analytics के Measurement Protocol का उपयोग करता है। NortonLifeLock इस ऐड-ऑन का रखरखाव करने और इसे बेहतर बनाने के लिए Google Analytics सेवाओं का उपयोग करता है, लेकिन इन सेवाओं का संचालन NortonLifeLock नहीं करता।
यदि आप इस डेटा संग्रह और उपयोग के लिए सहमत नहीं हैं, तो कृपया यह ऐड-ऑन इंस्टॉल न करें या यदि यह पहले से इंस्टॉल है तो इसे हटा दें।
यह ऐड-ऑन Google Analytics द्वारा डेटा संसाधित किए जाते समय आपका IP पता छिपाने के लिए Google द्वारा दिए गए पैरामीटर सेट करता है। Google Analytics के उपयोग से जुड़े हमारे दायित्वों, Google की गोपनीयता प्रथाओं और IP पता छिपाने के लिए Google की सुविधा के बारे में अधिक जानकारी यहां देखें:
- https://developers.google.com/analytics/policy
- https://support.google.com/analytics/answer/6004245
- https://support.google.com/analytics/answer/2763052
कॉपीराइट © 2020 NortonLifeLock Inc. सभी अधिकार सुरक्षित। NortonLifeLock, NortonLifeLock Logo, Checkmark Logo, Norton, LifeLock और LockMan Logo, संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में NortonLifeLock Inc. या उसकी संबद्ध कंपनियों के ट्रेडमार्क या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं। Google Chrome, Google, LLC का ट्रेडमार्क है। अन्य नाम उनके संबंधित स्वामियों के ट्रेडमार्क हो सकते हैं।