New Tab Studio: Countdown Widgets, Habit Tracker & Custom Dashboard
ID
epngggilgnflanfabeldfpbgponcgpglनए टैब पर विजेट वाला डैशबोर्ड: परीक्षा का countdown timer (उलटी गिनती), to-do list और habit tracker, HD wallpapers के साथ।
स्क्रीनशॉट
विवरण
New Tab Studio के साथ Chrome का नया टैब आपका पर्सनल डैशबोर्ड बन जाता है, जिसमें विजेट्स आप खुद सजाते हैं। शुरुआत परीक्षा या डेडलाइन के countdown widget से करें, फिर HD wallpaper पर habit tracker, to-do list या मौसम जोड़ें। कोई डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं: Windows, Mac, Linux और Chromebook पर Chrome में चलता है।
मुख्य फ़ीचर:
• किसी भी तारीख या इवेंट की उलटी गिनती (countdown timer), चाहे वह JEE या NEET हो, जन्मदिन हो या छुट्टियाँ। दिवाली, क्रिसमस, नया साल और करीब 20 दूसरे त्योहार पहले से जुड़े हैं, और हर साल अपने-आप अगली तारीख पर चले जाते हैं
• कितने दिन बाकी हैं, कितने दिन बीते (count up) और ऑफ़िस खत्म होने में कितना समय बचा है
• streaks के साथ habit tracker, आज का फ़ोकस और pomodoro timer, जो नया टैब खोलने पर भी चलता रहता है
• प्राथमिकता, due date और आज व बाद के सेक्शन वाली to-do list। kanban board की तरह टास्क को लिस्टों के बीच खींचें; पूरे हुए टास्क आर्काइव किए जा सकते हैं और चार्ट पिछले 30 दिन दिखाता है
• Sticky notes, spaced repetition वाले flashcards और class timetable
• कैलेंडर, जो private iCal लिंक से आपका Google Calendar ले आता है
• Flip clock, analog clock और टाइम ज़ोन वाली world clock
• मौसम, अंग्रेज़ी में motivational quotes और 1000 रोचक तथ्य, साथ ही 60 से ज़्यादा स्रोतों से समाचार
• Bitcoin price समेत करेंसी और क्रिप्टो रेट, lichess की रोज़ की chess puzzle और कैलकुलेटर
• Voice search वाला search bar, अक्सर खोली जाने वाली साइटें (speed dial), bookmarks और Google apps
• किसी भी वेबसाइट को widget में खोलें, साथ में टेक्स्ट, इमेज और ड्रॉइंग कैनवास से vision board या mood board बनाएँ
सब कुछ customize कर सकते हैं: widgets को खींचें, बड़ा-छोटा करें और घुमाएँ। ज़्यादातर widgets के कई डिज़ाइन हैं, कुल 130 से ज़्यादा, और fonts व रंग भी आप चुनते हैं। खाली पेज से शुरू नहीं करना चाहते तो तैयार थीम चुनें और बस ज़रूरी चीज़ें बदलें। Wallpapers हर घंटे या हर दिन बदल सकते हैं, मिनिमल और प्रकृति से लेकर एनीमे तक, और त्योहारों के लिए अलग collections भी हैं। Animated GIF या वीडियो live wallpaper बन जाते हैं, और अपनी फ़ोटो या एक रंग भी background के तौर पर चलेगा। हर वर्कस्पेस का अपना लेआउट और wallpaper होता है।
आपके टास्क और नोट्स आपके ब्राउज़र में ही रहते हैं, अकाउंट की ज़रूरत नहीं, और Ctrl+Z (Mac पर Cmd+Z) आख़िरी बदलाव वापस ले लेता है। इंटरफ़ेस अंग्रेज़ी और 9 दूसरी भाषाओं में है, हिंदी अभी नहीं है।