स्क्रीनशॉट

विवरण

Aura आपके पासवर्ड सुरक्षित रखता है और अधिक सुरक्षा व गोपनीयता के साथ इंटरनेट ब्राउज़ करने में आपकी मदद करता है। आप सब कुछ ऑनलाइन करते हैं। हम इसे सुरक्षित तरीके से करने में आपकी मदद करते हैं। Aura आपके डिजिटल जीवन को सुरक्षित रखना और आपकी ऑनलाइन गोपनीयता बेहतर बनाना आसान करता है। हमारा एक्सटेंशन आपके पासवर्ड अपने आप सहेजता है और जाँचता है कि वे असुरक्षित हैं या उनकी सुरक्षा भंग हुई है। साथ ही, हम दखल देने वाले विज्ञापनों और ट्रैकर्स को ब्लॉक करने में आपकी मदद करते हैं, ताकि आप अधिक सुरक्षा और गोपनीयता के साथ इंटरनेट ब्राउज़ कर सकें। अपने डिजिटल जीवन को आसान और सुरक्षित बनाएँ - ब्राउज़ करते समय अपने पासवर्ड अपने आप सहेजें - अपने सभी डिवाइस पर पासवर्ड सिंक करें* - हमारे पासवर्ड जनरेटर से अधिक सुरक्षित पासवर्ड बनाएँ - आपके पासवर्ड कमज़ोर हों, दोबारा इस्तेमाल किए गए हों या डेटा लीक में उजागर हुए हों, तो सूचना पाएँ - चुनिंदा वेबसाइटों पर केवल एक क्लिक से अपने असुरक्षित पासवर्ड अपने आप अपडेट करें अपनी ऑनलाइन गोपनीयता बेहतर बनाएँ - ध्यान भटकाने वाले पॉप-अप विज्ञापनों और बैनरों को ब्लॉक करें - दखल देने वाले वेबसाइट ट्रैकर्स को ब्लॉक करें, ताकि आपकी ऑनलाइन गतिविधियाँ अधिक निजी रह सकें - अपना वास्तविक ईमेल पता छिपाने और अनचाहे ईमेल रोकने के लिए ईमेल उपनाम बनाएँ Aura एक्सटेंशन केवल Aura के सदस्यों के लिए उपलब्ध है। एक ही जगह संपूर्ण डिजिटल सुरक्षा पाएँ, ताकि आप अपनी पहचान, वित्तीय मामलों और डिवाइस को ऑनलाइन खतरों और साइबर अपराधियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकें। आज ही www.aura.com पर सदस्यता लें। Aura के बारे में बुद्धिमान सुरक्षा समाधानों में अग्रणी Aura, उपभोक्ताओं को एक ही जगह संपूर्ण डिजिटल सुरक्षा प्रदान करता है। हम समझते हैं कि हर व्यक्ति की ऑनलाइन सुरक्षा ज़रूरतें अलग होती हैं और उनके लिए व्यक्तिगत समाधान चाहिए। एक बुद्धिमान प्लेटफ़ॉर्म पर सुरक्षा और गोपनीयता को एक साथ लाकर, Aura परिस्थितियों के अनुसार ढलने वाली और पहले से कदम उठाने वाली डिजिटल सुरक्षा सभी के लिए सुलभ बनाता है। www.aura.com पर जाएँ। वेबसाइट: https://aura.com गोपनीयता नीति: https://aura.com/legal सेवा की शर्तें: https://aura.com/legal/service-terms *Aura ऐप्स वाले डिवाइस पर उपलब्ध।