स्क्रीनशॉट

विवरण

Google™ Search Console, YouTube™, Amazon™ जैसी 15+ वेबसाइटों के लिए कीवर्ड की खोज संख्या, cpc और प्रतिस्पर्धा की जानकारी Keywords Everywhere एक Chrome एक्सटेंशन है जिसका मुफ़्त और सशुल्क, दोनों तरह से उपयोग किया जा सकता है। यह 16 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन मार्केटिंग में मदद करता है। मुफ़्त संस्करण में ये सुविधाएँ हैं - वेबसाइट ट्रैफ़िक मेट्रिक: किसी भी URL या डोमेन के अनुमानित मासिक ट्रैफ़िक और उसके शीर्ष 10,000 कीवर्ड देखें। - वेबसाइट प्रोफ़ाइल: Google के खोज परिणाम पृष्ठ पर हर परिणाम के लिए देखें कि AI क्रॉलर ब्लॉक किए जाते हैं या नहीं, llms.txt और AI मानकों की फ़ाइलें, इस्तेमाल की गई तकनीकें, दर्शकों की जनसांख्यिकीय जानकारी (सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला डिवाइस और प्रमुख देश) तथा Core Web Vitals देखें। - खोज परिणामों की तकनीकें: देखें कि रैंक करने वाली कितने प्रतिशत वेबसाइटें AI क्रॉलर ब्लॉक करती हैं, किनके पास llms.txt फ़ाइल है, उनके विज़िटर कहाँ से आते हैं, कौन से डिवाइस इस्तेमाल करते हैं और उनमें कौन सी प्रमुख तकनीकें समान हैं। - Moz लिंक मेट्रिक: Moz Domain Authority, DA का रुझान, Spam Score, लिंक देने वाले कुल डोमेन, बैकलिंक और अन्य जानकारी देखें। - SEO मेट्रिक: SEO की कठिनाई, पेज के भीतर SEO की कठिनाई, पेज के बाहर SEO की कठिनाई, ब्रांड संबंधी खोजें और अन्य जानकारी। - SEO रिपोर्ट: Keywords Everywhere द्वारा गणना किए गए मेट्रिक का इस्तेमाल करके ChatGPT, Gemini, Claude और DeepSeek से बनाई गई SEO रिपोर्ट। - YouTube मेट्रिक: खोज की जानकारी, खोज परिणाम पृष्ठ के मेट्रिक, वीडियो की जानकारी और YouTube टैग। - स्थानीय SEO मेट्रिक: स्थानीय SEO के लिए स्थानों से संबंधित Google Maps मेट्रिक। - कीवर्ड विजेट: विषय से जुड़े कीवर्ड, संबंधित कीवर्ड, लोगों द्वारा खोजे जाने वाले अन्य कीवर्ड (PASF) और लंबे व अधिक विशिष्ट कीवर्ड देखें। - पेज का विश्लेषण: किसी भी URL का विश्लेषण करके पेज की सामग्री में मौजूद कीवर्ड की सूची और उन कीवर्ड का घनत्व पाएँ। - Google Search Console का विज़ुअलाइज़ेशन: एक क्लिक में अपनी प्रदर्शन रिपोर्ट को साफ़-सुथरी, आसानी से पढ़ी जा सकने वाली तालिकाओं और चार्ट में बदलें। - Instagram हैशटैग जनरेटर: Instagram के लिए सबसे लोकप्रिय हैशटैग बनाएँ (खोज संख्या का डेटा नहीं)। - Instagram विजेट: Instagram इन्फ़्लुएंसर के लिए जुड़ाव के मेट्रिक देखें। - Pinterest मेट्रिक: पिन का डेटा, खोज की जानकारी, रुझान चैट और संबंधित रुझान (खोज संख्या का डेटा नहीं)। - Twitter विजेट: Twitter खातों के लिए जुड़ाव के मेट्रिक देखें। - प्रॉम्प्ट टेम्पलेट: ChatGPT, Gemini, Claude और DeepSeek का अधिकतम लाभ लेने में मदद करने वाले 200+ अनुकूलित प्रॉम्प्ट टेम्पलेट। - विस्तारित खोजें: ठीक वे छिपी हुई खोजें देखें जिनका इस्तेमाल ChatGPT और Gemini आपके प्रॉम्प्ट का उत्तर देने के लिए करते हैं। - सारांश जनरेटर: Reddit, Hacker News, Quora और Stackoverflow के लिए ChatGPT, Gemini, Claude और DeepSeek। सशुल्क संस्करण में मुफ़्त संस्करण की सभी सुविधाएँ हैं, और साथ में - 15+ वेबसाइटों के लिए खोज संख्या: सटीक मासिक खोज संख्या, CPC, प्रतिस्पर्धा और 12 महीनों के रुझान का डेटा। - रुझान चार्ट: रुझान चार्ट में 2004 से खोज संख्या का ऐतिहासिक डेटा। - कीवर्ड आयात: अपने कीवर्ड आयात करके उनकी सटीक मासिक खोज संख्या, CPC और प्रतिस्पर्धा देखें। - एक साथ कई रुझानों का डेटा: Bulk Trends सुविधा से एक साथ प्राप्त किया गया खोज संख्या का ऐतिहासिक डेटा। - प्रतिस्पर्धियों से अंतर का विश्लेषण: ऐसे कीवर्ड खोजें जिनके लिए आपके प्रतिस्पर्धी रैंक करते हैं और आप नहीं। - Google की कई सेवाएँ: Search, Search Console, Analytics, Keyword Planner और Trends। - कई ई-कॉमर्स वेबसाइटें: Amazon, eBay और Etsy। - कई सर्च इंजन: YouTube, Bing और Duck Duck Go। इस एक्सटेंशन में हुए बदलावों की पूरी सूची के लिए कृपया https://keywordseverywhere.com/changelog.html पर जाएँ। टूल इस्तेमाल करने के तरीके के वीडियो के लिए कृपया हमारा YouTube चैनल https://www.youtube.com/@KeywordsEverywhere देखें।