HoverTranslate - YouTube सबटाइटल अनुवादक
ID
jbddomeagbjjdoaehkdffdhifdhnmficYouTube सबटाइटल ट्रांसलेटर: किसी शब्द पर कर्सर ले जाइए और तुरंत उसका अनुवाद देखिए। अंग्रेज़ी सीखने के लिए। मुफ़्त, बिना खाता बनाए।
स्क्रीनशॉट
विवरण
HoverTranslate — YouTube सबटाइटल ट्रांसलेटर, वीडियो से भाषा सीखने वालों के लिए
अंग्रेज़ी सबटाइटल वाला वीडियो देखते हुए कोई ऐसा शब्द आ गया जिसका मतलब नहीं पता? बस उस पर कर्सर ले जाइए — उसका मतलब हिंदी में सबटाइटल के ठीक ऊपर दिख जाएगा। जब तक आप पढ़ते हैं, वीडियो अपने-आप रुका रहता है और कर्सर हटाते ही फिर से चलने लगता है। शब्द को कॉपी करके किसी ट्रांसलेटर में डालने और बात का सिलसिला टूटने की ज़रूरत नहीं: आप देखते रहिए और ज़्यादा समझते जाइए। IELTS या TOEFL की तैयारी हो, इंटरव्यू हो या ऑफ़िस का काम — YouTube से English सीखना इससे काफ़ी आसान हो जाता है।
HoverTranslate क्या-क्या करता है:
• अकेले शब्द भी और पूरे वाक्यांश भी। कोई मुहावरा या बार-बार आने वाला एक्सप्रेशन दिखा? Shift दबाकर रखिए और कर्सर को शब्दों पर फेरिए। अगर बिना Shift के चुनना आसान लगे, तो इसे सेटिंग में चालू कर सकते हैं।
• आपकी अपनी शब्द सूची। किसी शब्द पर क्लिक कीजिए, वह अपने अनुवाद के साथ सेव हो जाएगा। इस सूची को CSV या JSON में एक्सपोर्ट करके बाद में नए शब्द दोहरा सकते हैं।
• अपने-आप जनरेट हुए सबटाइटल के साथ भी काम करता है, यानी उनके साथ जो YouTube ख़ुद बनाता है। इसलिए वे वीडियो भी चलेंगे जिनमें बनाने वाले ने सबटाइटल नहीं डाले।
• सिर्फ़ YouTube पर ही नहीं: अगर वीडियो किसी ब्लॉग, ऑनलाइन कोर्स या न्यूज़ आर्टिकल में लगा हो, तब भी बस शब्द पर कर्सर ले जाइए।
• चीनी, जापानी और थाई भी संभाल लेता है: इन भाषाओं में शब्दों के बीच स्पेस नहीं होता, फिर भी पूरी लाइन का नहीं, सिर्फ़ एक शब्द का अनुवाद मिलता है।
• 240 से ज़्यादा भाषाओं में अनुवाद करता है और सबटाइटल की भाषा ख़ुद पहचान लेता है।
• स्क्रीन पर अलग से नहीं खटकता: अनुवाद बिल्कुल आपके YouTube सबटाइटल जैसा दिखता है। कुछ अलग चाहिए? अपनी पसंद का फ़ॉन्ट, रंग और साइज़ चुनिए।
• आपकी आदतों के हिसाब से ढल जाता है: ऑटो-पॉज़ बंद किया जा सकता है, और क्लिक करने पर शब्द सेव होने की जगह शब्द या उसका अनुवाद कॉपी भी हो सकता है।
संदर्भ समझने वाला अनुवाद
अनुवाद के लिए Google, Bing या DeepL चुन सकते हैं। DeepL के साथ (इसके लिए आपकी अपनी मुफ़्त API कुंजी चाहिए) हर शब्द का अनुवाद पूरी लाइन को ध्यान में रखकर होता है: "we sat on the bank of the river" में "bank" का मतलब "किनारा" है, "बैंक" नहीं। आपकी कुंजी सिर्फ़ आपके डिवाइस पर रहती है।
मुफ़्त, बिना रजिस्ट्रेशन
HoverTranslate पूरी तरह मुफ़्त है: न खाता, न सब्सक्रिप्शन, न विज्ञापन। यह ओपन सोर्स प्रोजेक्ट है और इसका कोड GitHub पर है।
सवाल और सुझाव: [email protected]
सोर्स कोड: https://github.com/kozii-d/hover-translate
बदलावों का इतिहास: https://github.com/kozii-d/hover-translate/blob/master/CHANGELOG.md
HoverTranslate इंस्टॉल कीजिए, सबटाइटल वाला कोई भी वीडियो खोलिए और पहले अनजान शब्द पर कर्सर ले जाइए। देखने का मज़ा लीजिए!