Window Resizer
ID
kkelicaakdanhinjdeammmilcgefonfhप्रीसेट, शॉर्टकट और सेटिंग्स एक्सपोर्ट की सुविधा के साथ मनचाहे स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन पर लेआउट जाँचने के लिए ब्राउज़र विंडो का आकार बदलें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
अलग-अलग स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन का अनुकरण करने के लिए ब्राउज़र विंडो का आकार बदलें।
यह एक्सटेंशन अलग-अलग रिज़ॉल्यूशन का अनुकरण करने के लिए ब्राउज़र की विंडो का आकार बदलता है। यह खास तौर पर वेब डिज़ाइनरों और डेवलपर के काम आता है, क्योंकि इससे वे अलग-अलग ब्राउज़र रिज़ॉल्यूशन पर अपने लेआउट जाँच सकते हैं।
रिज़ॉल्यूशन की सूची पूरी तरह अपनी पसंद के अनुसार बदली जा सकती है (जोड़ना/हटाना/क्रम बदलना)।
आप विंडो की चौड़ाई/ऊँचाई, विंडो की स्थिति, प्रीसेट आइकन (फ़ोन, टैबलेट, लैपटॉप, डेस्कटॉप) सेट कर सकते हैं। नए आकार को पूरी विंडो पर लागू करना है या केवल पेज के दिखने वाले हिस्से पर, यह भी चुन सकते हैं।
एक्सटेंशन में मनचाहे ढंग से सेट किए जा सकने वाले ग्लोबल कीबोर्ड शॉर्टकट, सेटिंग्स एक्सपोर्ट करके दूसरे कंप्यूटर पर इम्पोर्ट करने का विकल्प और भी बहुत कुछ है!
कृपया सभी बग या सुझावों की जानकारी एक्सटेंशन के विवरण पेज पर दिए सहायता लिंक से दें।