Loom – Screen Recorder & Screen Capture
ID
liecbddmkiiihnedobmlmillhodjkdmbअपनी स्क्रीन, कैमरा और ऑडियो रिकॉर्ड करें, फिर क्लाउड पर होस्ट किए गए वीडियो लिंक के ज़रिए साझा करें और टिप्पणियाँ व प्रतिक्रियाएँ पाएँ।
स्क्रीनशॉट
विवरण
एक क्लिक में अपनी स्क्रीन और कैमरा रिकॉर्ड करें। उस सामग्री को लिंक के ज़रिए तुरंत साझा करें।
Loom स्क्रीन रिकॉर्डिंग के क्षेत्र में अग्रणी टूल है। 200,000 कंपनियों के 1 करोड़ 40 लाख से ज़्यादा लोगों से जुड़ें, जो अपनी स्क्रीन रिकॉर्ड करने, अपने विचार दृश्य रूप में साझा करने और एक ही समय पर ऑनलाइन आए बिना फ़ीडबैक देने के लिए Loom का इस्तेमाल करते हैं।
Loom से आप अपनी स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं और किसी के भी साथ साझा करने के लिए तुरंत एक लिंक पा सकते हैं। यह स्क्रीन कैप्चर करने और अपनी टीम से जुड़े रहने का सबसे तेज़ और आसान तरीका है। चाहे आप किसी उत्पाद के डेमो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर रहे हों, फ़ीडबैक दे रहे हों या बस अपने विचार साझा कर रहे हों, Loom ऐसे वीडियो के ज़रिए सभी को जानकारी देते रहना आसान बनाता है जिन्हें हर कोई अपने समय पर देख सकता है।
मुख्य सुविधाएँ
📽️ अपनी स्क्रीन, कैमरा, माइक्रोफ़ोन और डिवाइस का आंतरिक ऑडियो रिकॉर्ड करें
💾 वीडियो अपने-आप क्लाउड में सेव करें और उन्हें लिंक के ज़रिए तुरंत साझा करें
💬 जब कोई आपका वीडियो देखे, प्रतिक्रिया दे या टिप्पणी करे, तो सूचना पाएँ
😀 वीडियो के खास समय से जुड़ी टिप्पणियाँ और इमोजी प्रतिक्रियाएँ दें
📚 चलते-फिरते और अलग-अलग डिवाइस पर अपनी Loom वीडियो लाइब्रेरी सँभालें
🔒 सुरक्षा और ऐक्सेस नियंत्रणों से चुनें कि आपका वीडियो कौन देख सकता है
⏬ रिकॉर्डिंग अपने कैमरा रोल में डाउनलोड करें
📽️ स्क्रीन रिकॉर्डर 📽️
- अपनी स्क्रीन, कैमरा या दोनों को मुफ़्त में रिकॉर्ड करें
- अपने मोबाइल फ़ोन को रिकॉर्ड करने के लिए iOS और Android ऐप
- 720p, 1080p, 1440p या 4k HD में रिकॉर्ड करें
- कैमरा फ़्रेम, बैकग्राउंड और धुँधला करने जैसे कैमरा इफ़ेक्ट से अपने वीडियो को आकर्षक बनाएँ
💾 वीडियो होस्टिंग 💾
- अपने वीडियो Loom HQ में स्टोर करें
- Zoom और Google Meet की रिकॉर्डिंग सीधे Loom में अपलोड करें, ताकि बाद में उन्हें खोजकर ढूँढ़ सकें
- महत्वपूर्ण वीडियो पर नज़र रखने के लिए हैशटैग बनाएँ
🪄 लिंक के ज़रिए साझा करें 🪄
- हमारी रिकॉर्डिंग इतनी जल्दी तैयार हो जाती हैं कि हमें कई पेटेंट के लिए आवेदन करना पड़ा
- दुनिया में कोई भी आपकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग मुफ़्त में देख सकता है
- अपने वीडियो LinkedIn और Twitter पर साझा करें या उन्हें Google Search इंडेक्स में प्रकाशित करें
🗣️ सहभागिता बढ़ाएँ 🗣️
- सहभागिता बढ़ाने के लिए टिप्पणियों और इमोजी प्रतिक्रियाओं का इस्तेमाल करें
- वीडियो संदेशों की शृंखला बनाने के लिए टिप्पणियों में अपने Loom वीडियो से जवाब दें
- Loom वीडियो Slack और Microsoft Teams में अपने-आप दिखाई देते हैं
⏱️ मीटिंग का विकल्प ⏱️
- एक और स्टैंडअप मीटिंग करने के बजाय Loom वीडियो भेजें
- Loom से प्रेज़ेंटेशन रिकॉर्ड करें और उसे अपने दर्शकों को पहले ही भेज दें
- भरपूर दृश्य संदर्भ और अपना व्यक्तिगत अंदाज़ जोड़ने के लिए अपने अगले साप्ताहिक अपडेट की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करें
बेहतरीन कंपनियों का भरोसा
200,000 कंपनियों के 1 करोड़ 40 लाख से ज़्यादा लोग ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करने, साझा करने और उनकी समीक्षा करने के लिए Loom का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें हर कोई अपने समय पर देख सकता है। HubSpot से लेकर Atlassian और Netflix तक, शीर्ष कंपनियाँ स्क्रीन रिकॉर्डिंग और सहयोग के लिए Loom को चुनती हैं।
आपकी ज़रूरत की हर चीज़ और उससे भी ज़्यादा
Loom का इस्तेमाल करके आप अपनी टीम के साथ सहयोग कर सकते हैं, उन वीडियो में खास समय से जुड़ी टिप्पणियाँ और प्रतिक्रियाएँ जोड़ सकते हैं, और अपने रिकॉर्ड किए गए वीडियो अपने डिवाइस पर सेव कर सकते हैं। अब आप मीटिंगों के बीच एकदम सही ईमेल लिखने में कम समय लगा सकते हैं और Loom का इस्तेमाल करके अपनी बात वीडियो से कह सकते हैं।
LOOM के बारे में
Loom ऐसे काम के लिए अग्रणी वीडियो संचार प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें सभी को एक ही समय पर ऑनलाइन रहने की ज़रूरत नहीं होती। इसे सरलता और तेज़ी के लिए बनाया गया है। चाहे आप अपनी डेस्क पर हों या चलते-फिरते, आप काम आगे बढ़ाने के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, देख सकते हैं और साझा कर सकते हैं।
ख़बरों में LOOM
"जब हम टाइप करने से 6 गुना तेज़ बोलते हैं और हमारा मस्तिष्क लिखित पाठ की तुलना में दृश्य जानकारी को 60,000 गुना तेज़ी से समझता है, तो हम सभी कंपनियों के चैट ऐप में क्यों फँसे हुए हैं?...अब Loom का समय है।" – TechCrunch
"यह ईमेल लिखने और मीटिंग या कॉन्फ़्रेंस के लिए समय निकालने के बीच की कमी को पूरा करता है...ऐसी चीज़ मिलना दुर्लभ है जिसे इस्तेमाल करना इतना आसान हो, जिसका असर इतना बड़ा हो और जो व्यक्तिगत जुड़ाव भी बढ़ाए।" – Forbes
“ऐसे वीडियो तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं जिन्हें हर कोई अपने समय पर देख सकता है, और Loom का मानना है कि इससे हमारे काम करने का तरीका बदल जाएगा। और शायद बाकी सब कुछ करने का तरीका भी।” – Protocol