स्क्रीनशॉट

विवरण

समुदाय की मदद से ऐसे शीर्षक और थंबनेल जुटाना जो जानकारी दें, सनसनी न फैलाएँ DeArrow एक ब्राउज़र एक्सटेंशन है जो YouTube पर बेहतर शीर्षक और थंबनेल जुटाने के लिए समुदाय की मदद लेता है। DeArrow का लक्ष्य शीर्षकों को सटीक बनाना और सनसनीखेज़ प्रस्तुति को कम करना है। DeArrow एक सशुल्क (यदि आप चाहें) ब्राउज़र एक्सटेंशन है। आप 1$ में असीमित उपयोग के लिए लाइसेंस कुंजी खरीद सकते हैं। हालाँकि, यदि आप भुगतान नहीं कर सकते या नहीं करना चाहते, तो “मैं भुगतान नहीं कर सकता/नहीं करना चाहता” बटन पर क्लिक करके एक्सटेंशन का उपयोग कर सकते हैं। शीर्षक में कोई भी टेक्स्ट हो सकता है। थंबनेल वीडियो के खास समयबिंदुओं से लिए गए स्क्रीनशॉट होते हैं। उपयोगकर्ता इन्हें भेजते हैं और इनके लिए वोट करते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से, यदि कोई विकल्प नहीं भेजा गया है, तो यह मूल शीर्षक को उपयोगकर्ता के चुने हुए प्रारूप में ढालता है और किसी रैंडम समयबिंदु का स्क्रीनशॉट थंबनेल के रूप में सेट करता है। विकल्पों में इसे कॉन्फ़िगर करके प्रारूप बदलना बंद किया जा सकता है या डिफ़ॉल्ट रूप से मूल थंबनेल दिखाया जा सकता है। यदि मूल थंबनेल वाकई अच्छा है, तो आप विकल्प भेजने वाले मेन्यू में उसके लिए भी वोट कर सकते हैं, जिसके बाद उसे भेजे गए विकल्प की तरह माना जाएगा। अब क्लिकबेट, तीरों या परेशान करने वाले चेहरों से नहीं जूझना पड़ेगा। उपयोगकर्ता हर वीडियो के लिए बेहतर शीर्षक और थंबनेल भेज सकते हैं और उन पर वोट कर सकते हैं। --- DeArrow, Clickbait Remover for YouTube से कैसे अलग है - Clickbait Remover के विपरीत, DeArrow का मुख्य उद्देश्य समुदाय की मदद से बेहतर शीर्षक और थंबनेल जुटाना है। - जब समुदाय का दिया हुआ शीर्षक उपलब्ध नहीं होता, तो DeArrow आपकी सेटिंग के अनुसार उसका प्रारूप अपने आप बदल देता है, लेकिन यह काम Clickbait Remover की तुलना में अधिक परिष्कृत ढंग से करता है। सिर्फ़ सभी शब्दों को छोटे अक्षरों में बदलने या हर शब्द का पहला अक्षर बड़ा करने के बजाय, DeArrow “शीर्षक के अनुसार बड़े-छोटे अक्षर” और “वाक्य के अनुसार बड़े-छोटे अक्षर” जैसी प्रणालियों का समर्थन करता है। इनमें भी संक्षिप्त रूपों और व्यक्तिवाचक नामों के बड़े अक्षर बने रह सकते हैं। - जब समुदाय का दिया हुआ थंबनेल उपलब्ध नहीं होता, तो DeArrow डिफ़ॉल्ट रूप से वीडियो के किसी रैंडम समयबिंदु का स्क्रीनशॉट दिखाता है। Clickbait Remover के थंबनेल YouTube के अपने आप बनाए गए थंबनेल का उपयोग करते हैं। हालाँकि वे रैंडम लगते हैं, उन्हें मशीन लर्निंग एल्गोरिदम चुनता है, जो भावपूर्ण चेहरों और ज़रूरत से ज़्यादा उत्तेजित करने वाली दूसरी विशेषताओं को प्राथमिकता देता है। DeArrow अपने सर्वर से उत्पन्न वास्तव में रैंडम समयबिंदुओं का उपयोग करता है। DeArrow, SponsorBlock डेटाबेस भी जाँचता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रैंडम थंबनेल प्रायोजक वाले हिस्से से नहीं लिया गया है। --- सोर्स कोड: https://github.com/ajayyy/DeArrow अनुमतियाँ: youtube.com, www.youtube-nocookie.com के लिए आपके डेटा तक पहुँच: - YouTube वेबपेज में बदलाव करने के लिए इस्तेमाल होती है