स्क्रीनशॉट

विवरण

AdGuard डेस्कटॉप ऐप के लिए एक्सटेंशन। सीधे ब्राउज़र से फ़िल्टरिंग प्रबंधित करता है और परेशान करने वाले तत्वों को दो क्लिक में छिपाता है। महत्वपूर्ण: इस एक्सटेंशन को काम करने के लिए AdGuard डेस्कटॉप ऐप चाहिए! पहले AdGuard डेस्कटॉप ऐप (Mac या Windows के लिए) इंस्टॉल करें, फिर ऐप की क्षमताएँ बढ़ाने के लिए यह एक्सटेंशन इस्तेमाल करें। यह क्या कर सकता है? 🚦 वेबसाइट पर फ़िल्टरिंग प्रबंधित करें किसी वेबसाइट को अनुमति वाली सूची में जोड़ना आसान है। सहायक के मुख्य मेन्यू से ही किसी भी वेबसाइट पर विज्ञापन ब्लॉक करना बंद करें (या फिर चालू करें)। ✂ परेशान करने वाला कोई भी तत्व खुद ब्लॉक करें मान लें कि आपको कोई तत्व पसंद नहीं आया—चाहे वह टेक्स्ट, तस्वीर, वीडियो, बैनर या कुछ और हो। आप उसे आसानी से चुनकर हटा सकते हैं। 🗑 वेब पेज से जुड़े सभी उपयोगकर्ता नियम हटाएँ जब आप नापसंद तत्वों को ब्लॉक करते हैं, तो उपयोगकर्ता फ़िल्टर बनते हैं। अगर आप पहले जैसी स्थिति में लौटना चाहते हैं, तो यह सुविधा एक क्लिक में सारे बदलाव हटाने में मदद करती है। 🚨 साइट की रिपोर्ट करें (अगर कोई विज्ञापन गलती से बचकर आ गया हो) ब्राउज़ करते समय किसी छिपकर आए विज्ञापन ने अचानक ध्यान भटका दिया? तुरंत उसकी रिपोर्ट करें, उसे कोई मौका नहीं मिलेगा। ✅ AdGuard डेस्कटॉप ऐप तक आसान पहुँच अब सेटिंग्स खोलना या जिस वेब पेज पर आप हैं उसका फ़िल्टरिंग लॉग देखना बहुत आसान है—इसके लिए डेस्कटॉप ऐप खोलने की ज़रूरत नहीं। ============================== AdGuard के बारे में और जानें: https://adguard.com/ कोई गड़बड़ी मिली? कोई समस्या है और मदद चाहिए? हमारे फ़ोरम पर जाएँ: https://forum.adguard.com/