Google Input Tools
ID
mclkkofklkfljcocdinagocijmpgbhabवर्चुअल कीबोर्ड, इनपुट विधियों, लिप्यंतरण और हस्तलेखन पहचान का उपयोग करके अलग-अलग भाषाओं में टाइप करें।
स्क्रीनशॉट
विवरण
Input Tools आपको अपनी पसंद की भाषा में टाइप करने देता है।
इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करके, आप http://www.google.com/intl/en/policies/terms/ पर दी गई सेवा की शर्तों से सहमत होते हैं।
माउस के एक क्लिक से दूसरी भाषा में टाइप करना शुरू करें और उतनी ही आसानी से पिछली भाषा में वापस जाएँ। Google Input Tools एक्सटेंशन 90 से अधिक भाषाओं के लिए वर्चुअल कीबोर्ड, 30 से अधिक अलग-अलग लिपियों के लिए पूर्ण IME या सीधे लिप्यंतरण की सुविधा और 40 से अधिक भाषाओं के लिए हस्तलेखन इनपुट प्रदान करता है।
नया क्या है?
✓ रिच टेक्स्ट एडिटर के साथ संगतता: X.com (Twitter), Facebook और Discord जैसे आधुनिक रिच टेक्स्ट एडिटर में टेक्स्ट दर्ज करते समय अक्षरों के दोहरने और कर्सर की स्थिति से जुड़ी समस्याएँ ठीक की गई हैं।
✓ ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड और IME में नेविगेशन: अक्षरांश बनाने और बदलने से जुड़ी समस्याएँ (जैसे कोरियाई कीबोर्ड में) ठीक की गई हैं और Slate.js पर आधारित एडिटर में तीर वाली कुंजियों से कर्सर को आसानी से आगे-पीछे ले जाने की सुविधा बहाल की गई है।
✓ सेटिंग की सफ़ाई: पुराने और उलझन पैदा करने वाले चालू-बंद विकल्प हटाकर पॉप-अप मेन्यू को सरल बनाया गया है।
उपयोग के निर्देश:
जब आप पहली बार एक्सटेंशन इंस्टॉल करें, तो एक्सटेंशन आइकन पर क्लिक करें और फिर पॉप-अप मेन्यू में "एक्सटेंशन के विकल्प" चुनें। एक नया टैब खुलेगा, जहाँ आप अपनी पसंद की भाषाएँ या इनपुट विधियाँ चुन सकते हैं। 'चुने गए इनपुट टूल' में जोड़े गए कीबोर्ड, IME या हस्तलेखन इनपुट को एक्सटेंशन से ही किसी भी समय चालू किया जा सकता है। आप अपने इनपुट टूल जोड़ने, हटाने या उनका क्रम बदलने के लिए कभी भी इस विकल्प पृष्ठ पर वापस आ सकते हैं।
इनपुट टूल का उपयोग करने के लिए, बस एक्सटेंशन आइकन पर क्लिक करें, पॉप-अप मेन्यू में मनचाही भाषा का टूल चुनें और फिर वेब पेज पर किसी भी टेक्स्ट बॉक्स में क्लिक करें। किसी इनपुट टूल को बंद करने के लिए, एक्सटेंशन आइकन पर क्लिक करें और "बंद करें" विकल्प चुनें।
लिप्यंतरण का उपयोग करने के लिए, भाषा के शब्दों को उनके उच्चारण के अनुसार अंग्रेज़ी अक्षरों में टाइप करें। वे अपनी सही वर्णमाला में दिखाई देंगे। ध्यान रखें कि लिप्यंतरण और अनुवाद अलग हैं; इसमें शब्दों का अर्थ नहीं, बल्कि उनकी ध्वनि एक वर्णमाला से दूसरी में बदली जाती है। उदाहरण के लिए, हिंदी लिप्यंतरण से नमस्ते लिखने के लिए n-a-m-a-s-t-e टाइप करें। आपको namaste जैसे सुनाई देने वाले हिंदी शब्दों की सूची मिलेगी। फिर पहला सुझाव नमस्ते चुनने के लिए SPACE दबाएँ।
लैटिन IME, US कीबोर्ड से लैटिन लिपि वाली भाषाओं में टाइप करने में लोगों की मदद करते हैं। सुविधाओं में अपने-आप उच्चारण चिह्न जोड़ना, वर्तनी सुधारना और शब्द के शुरुआती हिस्से से पूरा शब्द सुझाना शामिल है। लैटिन IME का उपयोग करने के लिए बिना उच्चारण चिह्न वाले अक्षर टाइप करें और उन्हें सुधारकर वांछित शब्द बना दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, फ़्रेंच IME में "franca" टाइप करने पर "français" दिखाई देता है और TAB दबाकर उसे टेक्स्ट में दर्ज किया जा सकता है। यदि आप लगातार "francais" टाइप करते हैं, तो "français" दर्ज करने के लिए
SPACE दबाएँ। "francais" के सभी संभावित शब्द देखने के लिए BACKSPACE दबाएँ।
हस्तलेखन इनपुट का उपयोग करने के लिए अपनी मनचाही भाषा का हस्तलेखन इनपुट चुनें। पॉप-अप हस्तलेखन पैनल पर हाथ से कोई अक्षर बनाने के लिए ट्रैकपैड दबाएँ या माउस का बायाँ बटन दबाएँ। सुझावों की सूची से अक्षर चुनें या पहला सुझाव चुनने के लिए बस ENTER या SPACE कुंजी दबाएँ।
मदद चाहिए? कोई समस्या मिली? सहायता के लिए अपने ब्राउज़र में यह पता खोलें:
https://chrome.google.com/webstore/support/mclkkofklkfljcocdinagocijmpgbhab
कीबोर्ड शॉर्टकट:
✓ ALT+SHIFT+N - सूची में अगले इनपुट टूल पर जाएँ (यदि एक्सटेंशन बंद है, तो उसे चालू करें; यदि वर्तमान इनपुट टूल सूची का आखिरी टूल है, तो एक्सटेंशन बंद करें)
✓ ALT+SHIFT+R - पिछली बार इस्तेमाल किए गए इनपुट टूल पर वापस जाएँ (यदि कोई नहीं है, तो एक्सटेंशन बंद करें)
✓ ALT+SHIFT+T वर्तमान इनपुट टूल को चालू या बंद करें।
✓ SHIFT - En/Cn स्थिति के बीच बदलें (केवल चीनी इनपुट टूल के लिए)
✓ SHIFT+SPACE - SBC/DBC मोड के बीच बदलें (केवल चीनी इनपुट टूल के लिए)
✓ CTRL+PERIOD - चीनी / यूरोपीय भाषा के विराम चिह्नों के बीच बदलें (केवल चीनी इनपुट टूल के लिए)
सीमाएँ:
Google Chrome की सुरक्षा सुविधाओं के कारण, Google Input Tools एक्सटेंशन एड्रेस बार (ऑम्निबॉक्स), Chrome Web Store या अन्य Chrome एक्सटेंशन के अंदर इनपुट देने में मदद नहीं करेगा। फ़िलहाल यह Flash ऐप्लिकेशन के अंदर इनपुट देने में भी मदद नहीं करता है।
इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करके, आप https://chrome.google.com/extensions/intl/en /gallery_tos.html पर दी गई सेवा की शर्तों से सहमत होते हैं।